‘आवारापन 2’ ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। 'टॉक्सिक' मूवी के बज के बीच भी इमरान हाशमी की फिल्म 150 करोड़ के इंडिया नेट क्लब की ओर बढ़ रही है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार कर चुका है।

'आवारापन 2' ने इमरान हाशमी की किस्मत बदल दी है। किसी ने नहीं सोचा था कि यह मूवी इस कदर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगी। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी ने सनी देओल की मूवी 'बंटवारा 1947' को पटखनी देते हुए शानदार कमाई कर रहा है। इस मूवी ने 12 दिनों में अपनी लागत का 200% मुनाफा वसूल लिया है। फिल्म की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है और अब इसकी नजर 150 करोड़ रुपये के इंडिया नेट आंकड़े पर है।

12वें दिन भी दिखी कमाई में तेजी

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे मंगलवार को अपनी कमाई में करीब 16 फीसदी की बढ़त दर्ज की। पहले हफ्ते में फिल्म ने भारत में 113.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई और दूसरे हफ्ते में यह 150 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ती नजर आई।

200 करोड़ के पार पहुंची वर्ल्डवाइड कमाई

‘आवारापन 2’ की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका वर्ल्डवाइड प्रदर्शन है। फिल्म की दुनियाभर की कमाई 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है, जबकि फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म ने अपनी लागत के मुकाबले शानदार कारोबार किया है।

  • पहला हफ्ता- ₹113.50 करोड़
  • आठवां दिन, शुक्रवार - ₹5.75 करोड़
  • नौवां दिन, शनिवार - ₹8.25 करोड़
  • दसवां दिन, रविवार- ₹8.75 करोड़
  • ग्यारहवां दिन, सोमवार- ₹2.75 करोड़
  • बारहवां दिन, मंगलवार- ₹4 करोड़
  • भारत में कुल नेट कमाई: ₹143 करोड़
  • भारत में कुल ग्रॉस: ₹170.35 करोड़
  • ओवरसीज कलेक्शन: ₹31.30 करोड़
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस: ₹201.65 करोड़
  • डे 12 पर ग्रोथ: पिछले दिन के मुकाबले करीब 45.5%
  • डे 12 में शो: 9,224

‘टॉक्सिक’ की रिलीज से बढ़ी चुनौती

इमरान हाशमी की फिल्म के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यश की ‘टॉक्सिक’ है। 26 अगस्त को ‘टॉक्सिक’ के सिनेमाघरों में आने के बाद दर्शकों और स्क्रीन्स का बड़ा हिस्सा इस नई रिलीज की तरफ जा सकता है। इसके बावजूद ‘आवारापन 2’ ने दूसरे हफ्ते में जिस तरह की पकड़ दिखाई है, वह फिल्म के लिए पॉजिटिव संकेत है।

और पढ़ें:इमरान हाशमी की नई फिल्म का टीजर रिलीज, 'आवारापन 2' के बाद फिर धमाके को तैयार!

‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे

इसी दौरान रिलीज हुई सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के मुकाबले ‘आवारापन 2’ का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। ओपनिंग वीकेंड में ही ‘आवारापन 2’ ने 81.75 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था और करीब 2.8 मिलियन फुटफॉल दर्ज किए थे।

इसे भी पढ़ें:Toxic Fans Review: यश की ‘Toxic’ रिलीज होते ही मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर छाया फैंस का रिएक्शन