Toxic Movie Review: साउथ के सुपरस्टार यश की मूवी 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी का क्रेज फैंस के बीच जबरदस्त है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणई, नयनतारा, हुमा और तारा भी अहम रोल में हैं

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ आखिरकार आज यानी 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यश 4 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2) में वो अंतिम बार नजर आए थे। 'टॉक्सिक' मूवी के रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था।

फैंस को कैसी लगी यश की एंट्री?

फिल्म के शुरुआती शोज से सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। कुछ फैंस ने यश की एंट्री को बेहद शानदार बताते हुए इसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन लीड हीरो एंट्री में से एक बताया है। वहीं, कुछ एक्स यूजर का कहना है कि फिल्म की कहानी कमजोर है। एक्स यूजर @तेलुगू 360ने टॉक्सिक का फर्स्ट हाफ रिव्यू शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, 'स्टाइल तो जबरदस्त है, लेकिन कहानी लोगों से जुड़ नहीं पाती। यश बहुत स्टाइलिश हैं और उनकी बॉडी लैंग्वेज शानदार है। हर फ्रेम चमकदार और हॉलीवुड फिल्म जैसा लगता है। लेकिन डायलॉग, डबिंग और कहानी में जुड़ाव की कमी है। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ एक्शन सीन, यश और कियारा के सीन, प्रोडक्शन वैल्यू और क्लाइमैक्स के हिस्से मुझे अच्छे लगे। यश ने एक्टिंग और मेकओवर पर बहुत ही ज्यादा मेहनत की है।'

500 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी'टॉक्सिक' को कथित तौर पर करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है और इसकी दुनिया भर में करीब 12,000 स्क्रीन पर रिलीज की योजना बताई गई थी। फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यश इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं।

और पढ़ें: कियारा आडवाणी-तारा सुतारिया संग बोल्ड सीन्स पर यश ने तोड़ी चुप्पी, Toxic को ऐसे किया डिफेंड

यश निभा रहे डबल रोल

'टॉक्सिक' की सबसे बड़ी खासियत यश का डबल रोल है। ट्रेलर में उनके दो किरदार राया और टिकट नजर आए हैं। फिल्म में यश पिता और बेटे की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान इन किरदारों ने फैंस के बीच काफी उत्सुकता पैदा की थी। फिल्म की कहानी पोस्ट-इंडिपेंडेंस गोवा की पृष्ठभूमि में सेट है और इसमें गैंगस्टर की दुनिया, परिवार, ताकत, वफादारी, हिंसा, प्यार और बदले जैसे पहलुओं को दिखाया गया है।

फिल्म में दिखीं बड़ी स्टारकास्ट

यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। कियारा और यश की जोड़ी को लेकर भी काफी चर्चा रही है। फिल्म के गानों और ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली है। वहीं तारा सुतारिया भी यश के साथ एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

3 घंटे 14 मिनट लंबी है ‘Toxic’

‘Toxic’ कोई छोटी फिल्म नहीं है। इसका रनटाइम करीब 3 घंटे 14 मिनट है। फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है, इसलिए इसे केवल एडल्ट दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

एडवांस बुकिंग में भी दिखा यश का जलवा

रिलीज से पहले ही 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली थी। फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी।

इसे भी पढ़ें: क्या कियारा आडवाणी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी ‘Toxic’? इतने करोड़ का आंकड़ा करना होगा पार