Tabaahi Song: 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज, कियारा और यश की केमिस्ट्री ने काटा गदर

Published : Jul 08, 2026, 02:12 PM IST

Toxic First Song Tabaahi: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग मूवी का पहला गाना 'तबाही' 8 जुलाई को कई लैग्वेज में रिलीज कर दिया गया। इस गाने में कियारा और यश की जबरदस्त रोमांटिग केमिस्ट्री नजर आ रही है। 

PREV
15

यश की मोस्ट अवेटेड मूवी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है। गाने में यश और कियारा आडवाणी की दमदार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में दोनों के बीच इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी।

25

कियारा आडवाणी और यश के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री

पूरे गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच रोमांटिक मूमेंट दिखाया गया है। इस गाने को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ में रिलीज किया गया है।

35

विशाल मिश्रा की आवाज ने बढ़ाया गाने का जादू

'तबाही' को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है। गीत के बोल राज शेखर ने लिखे हैं। रोमांटिक धुन और शानदार विजुअल्स गाने को और खास बनाते हैं। इससे पहले इसका ऑडियो वर्जन रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जबकि अब वीडियो वर्जन भी तेजी से वायरल हो रहा है।

45

'लेडीज एंड लेडीज' प्रोमो पर मचा बवाल

बता दें कि 'टॉक्सिक' के 'Ladies & Ladies' प्रोमो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर बहस छिड़ गई। कुछ दर्शकों ने आरोप लगाया कि प्रोमो में महिला किरदारों को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस औरऑब्जेक्टिव की तरह पेश किया गया है। वहीं फिल्म से जुड़े एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने आलोचनाओं पर रिएक्शन देते हुए कहा कि दर्शक अक्सर हिंसा वाले दृश्यों को आसानी से स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन बोल्ड या संवेदनशील विषयों पर तुरंत सवाल उठाने लगते हैं।

और पढ़ें: 'रामायण' पर करन जौहर ने खेला इतने करोड़ का दांव, टूट गया शाहरुख़ खान की 'किंग' का रिकॉर्ड!

55

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'टॉक्सिक'

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें: हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ने बताया था अपनी आखिरी इच्छा, 'ड्रीम गर्ल' याद कर हुईं भावुक

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories