- Home
- Entertainment
- हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ने बताया था अपनी आखिरी इच्छा, 'ड्रीम गर्ल' याद कर हुईं भावुक
हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ने बताया था अपनी आखिरी इच्छा, 'ड्रीम गर्ल' याद कर हुईं भावुक
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' और सांसद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के आखिरी विश का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र चाहते थे कि वो हमेशा फैमिली को अहमियत दें, काम से ज्यादा।

बॉलीवुड में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी पर्दे के साथ रियल लाइफ में भी हिट थी। साल 2025 में यह जोड़ी टूट गई, जब धर्मेंद्र जी इस दुनिया को अलविदा कह गए। हाल ही में वेटरन अदाकारा हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके पति की आखिरी इच्छा क्या थी।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की अंतिम इच्छा का खुलासा किया
हिंदी रश से बातचीत में 'ड्रीम गर्ल' ने बताया कि धर्मेंद्र अपने अंतिम वक्त में उसे क्या चाहते थे। उन्होंने अपने पति के आखिरी इच्छा को याद करते हुए कहा कि धर्मेंद्र चाहते थे कि मैं फैमिली के साथ रहूं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र अक्सर कहते थे, 'बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताओ। परिवार के साथ रहो। आज के समय में परिवार का साथ रहना सबसे जरूरी है।'
'काम होता रहेगा, परिवार सबसे पहले'
अदाकारा ने कहा कि धर्मेंद्र ने कहा कि काम तो चलता रहेगा, लेकिन परिवार को हमेशा सबसे ज्यादा महत्व देना चाहिए। अदाकारा के मुताबिक धर्मेंद्र का मानना था कि बदलते दौर में बच्चे अलग-अलग रहने लगे हैं, इसलिए रिश्तों को समय देना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।
धर्मेंद्र के निधन के बाद उठी थीं कई अटकलें
धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। इस दौरान परिवार को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हुईं, लेकिन हेमा मालिनी ने साफ कहा कि पूरा परिवार आज भी एकजुट है। उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद अच्छे बेटे बताया और कहा कि परिवार के बीच किसी तरह की दूरी नहीं है।
इसे भी पढ़ें: ना मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र, शादी के रिसेप्शन में कुछ ऐसे नजर आईं अंशुला कपूर
धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान
बता दें कि सिनेमा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। हेमा मालिनी ने इस सम्मान को ग्रहण किया।
और पढ़ें: कृति सेनन ने एग कराया फ्रीज, मां बनने के फैसले पर 'कॉकटेल 2' अदाकारा ने बोली बड़ी बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।