- Home
- Entertainment
- कृति सेनन ने एग कराया फ्रीज, मां बनने के फैसले पर 'कॉकटेल 2' अदाकारा ने बोली बड़ी बात
कृति सेनन ने एग कराया फ्रीज, मां बनने के फैसले पर 'कॉकटेल 2' अदाकारा ने बोली बड़ी बात
कृति सेनन ने बताया कि उन्होंने भविष्य में मां बनने के विकल्प खुले रखने के लिए एग फ्रीज कराया। 'मिमी' के बाद मातृत्व को लेकर उनकी सोच भी बदल गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपना एग फ्रीज (Egg Freezing) कराया है। कृति ने कहा कि यह फैसला उन्होंने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और करियर को ध्यान में रखते हुए लिया। 'कॉकटेल 2' अदाकारा ने कहा कि महिलाओं पर अक्सर एक सटेन एज तक शादी और मां बनने का सोशल प्रेशर होता है। लेकिन हर महिला की प्रॉयरिटी अलग हो सकती हैं।

'मिमी' के बाद बदली सोच
कृति सेनन ने बताया कि फिल्म 'मिमी' में सरोगेट मां का किरदार निभाने के दौरान उन्होंने मातृत्व को काफी करीब से समझा। इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि अगर भविष्य में वह मां बनना चाहें, तो उनके पास ऑप्शन मौजूद होने चाहिए। यही सोच उन्हें एग फ्रीजिंग का फैसला लेने तक ले गई। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्हें मेंटल सुकून देता है और भविष्य को लेकर अनावश्यक तनाव कम करता है।
मूवी के दौरान कराया एज फ्रीज
'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि इस फिल्म के रोल के लिए उन्हें वजन बढ़ाना था। चूंकि एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया के दौरान शरीर में हैवीनेस आ जाता है। इसलिए उन्होंने 'मिमी' मूवी के दौरान एग फ्रीज कराया। क्योंकि उसमें उनको अपना वजन बढ़ाना था। अदाकारा ने कहा कि इस समय का समझदारी से इस्तेमाल किया।
कृति कब करेंगी शादी
एक इंटरव्यू में अदाकारा ने बताया कि जब वक्त आएगा तब वो शादी करेंगी। अभी उनका फोकस करियर है। निजी लाइफ के सवाल पर कहा कि वो किससे डेट कर रही है, किससे नहीं, ये सब वो अभी नहीं बताएंगे। वो अपनी प्राइवेट लाइफ पर बातचीत नहीं करना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब शादी हो जाएगी, तब वो इस पर बात करना पसंद करेंगी।
क्या है एग फ्रीजिंग और क्यों बढ़ रहा है इसका चलन?
एग फ्रीजिंग एक मेडिकल प्रक्रिया है, जिसमें महिला के स्वस्थ अंडों (Eggs) को निकालकर बेहद कम तापमान पर सुरक्षित रखा जाता है। बाद में जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल प्रेग्नेंसी के लिए किया जा सकता है। आजकल कई महिलाएं करियर, सही पार्टनर मिलने का इंतजार या व्यक्तिगत कारणों से इस विकल्प को चुन रही हैं। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि यह फैसला हमेशा विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 'तारक मेहता' की बेटी की शाही शादी में पहुंचे विक्की कौशल, वायरल वीडियो में दिखे इमोशनल मोमेंट्स
वर्कफ्रंट पर बिजी हैं कृति सेनन
कृति सेनन हाल ही में 'कॉकटेल 2' में नजर आई हैं। उनकी अगली फिल्मों में 'नो एंट्री सीक्वल' और निर्देशक राहुल ढोलकिया की एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है, जिन पर काम चल रहा है। इसके अलावा कृति बतौर प्रोड्यूसर भी अपने बैनर के तहत नए प्रोजेक्ट्स विकसित कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: ना मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र, शादी के रिसेप्शन में कुछ ऐसे नजर आईं अंशुला कपूर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।