टॉक्सिक 'धुरंधर' से बची, लेकिन अब जिस तारीख को रही उस पर होगी इन 3 बड़ी फिल्मों से टक्कर

Published : Jun 22, 2026, 10:42 PM IST
Toxic Movie Clash

सार

कन्नड़ सिनेमा के पैन इंडिया स्टार यश की अपकमिंग मूवी ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट का ऐलान होते ही BO पर बड़ा क्लैश तय हो गया है। 3 हिंदी फ़िल्में भी इसी हफ्ते आ रही हैं।

2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस युद्ध अब आधिकारिक तौर पर तय हो गया है। लंबे इंतजार और कई बार टलने के बाद यश स्टारर ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। खास बात यह है कि यह रिलीज ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों के बीच हो रही है। लेकिन यश की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि उसी हफ्ते तीन और बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय बाद एक ऐसा क्लैश देखने को मिल सकता है, जिसमें चार चर्चित फिल्में एक-दूसरे की कमाई को सीधी चुनौती देंगी।

आखिर कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म पहले कई बार पोस्टपोन हो चुकी थी, जिसके बाद फैंस लगातार नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को रिलीज होने वाली यह फिल्म त्योहारों से भरे लंबे वीकेंड का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। फिल्म को दो दिन का शुरुआती फायदा जरूर मिलेगा, लेकिन 28 अगस्त को तीन और चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में पहुंचने वाली हैं। पहले जब ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी तो इसकी टक्कर रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर द रिवेंज’ से होने वाली थी। और अब जब यह 26 अगस्त पर शिफ्ट हो गई है तो भी यह 2026 के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में फंसती दिख रही है।

यह भी पढ़ें : सनी देओल की 'बॉर्डर 3' पर आया सबसे बड़ा अपडेट, साथ में सामने आया 4 और बड़ी फिल्मों का मास्टर प्लान

‘टॉक्सिक’: यश की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म?

कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणि वसंत नजर आएंगी। फिल्म को एक बड़े पैन-इंडिया और ग्लोबल प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया जा रहा है।

‘ईथा’: श्रद्धा कपूर की सबसे चर्चित फिल्म

28 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन वाली इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा बनी हुई है और इसे महिला प्रधान बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। ट्रेड सर्किट में माना जा रहा है कि यह फिल्म शहरी दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना सकती है।

‘Vvan’: सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी चुनौती

उसी दिन रिलीज होने वाली ‘Vvan’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में होंगे। दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार निर्देशित यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है और इसकी रिलीज के साथ एक दिलचस्प स्थिति भी बनेगी, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी की फिल्में आमने-सामने होंगी।

यह भी पढ़ें : कभी 500 रुपये कमाने वाले इस बच्चे का उड़ा था मजाक, अब मुख्यमंत्री बन कर रहा दिलों पर राज

‘खोसला का घोसला 2’ भी मैदान में

क्लैश की चौथी बड़ी खिलाड़ी होगी ‘खोसला का घोसला 2’। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की वापसी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है। फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई जा रही यह फिल्म मल्टीप्लेक्स मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों से सजी 'घोसला का घोसला' के डायरेक्टर प्रशांत भागिया हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सनी देओल की 'बॉर्डर 3' पर आया सबसे बड़ा अपडेट, साथ में सामने आया 4 और बड़ी फिल्मों का मास्टर प्लान
Laughter Chefs 3 हो जाएगा बंद? क्या Khatron Ke Khiladi 15 करेगा इसे रिप्लेस