Toxic Runtime: कितनी लंबी है यश की फिल्म, 600Cr के बजट वाली फिल्म में 5 हसीनाओं का तड़का

Published : Feb 26, 2026, 03:18 PM IST

यश अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट मेकर्स द्वारा लगातार शेयर की जा रही है। इसी बीच फिल्म कितनी लंबी है यानी इसका रनटाइम कितना है, इसे लेकर जानकारी सामने आई है। बता दें कि इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।

PREV
16
यश की फिल्म टॉक्सिक

साउथ सुपरस्टार यश अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े 2 खूंखार विलेन का लुक रिवील किया गया था। बता दें कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास की इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट हैं।

26
कितना है टॉक्सिक का रनटाइम

यश की फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी कई अपडेट सामने आ रही हैं। इसी बीच मूवी का रनटाइम रिवील किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 2.20 घंटे लंबी है। कहा जा रहा है कि मूवी का रनटाइम काफी कम है। इसे देखकर ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 2 पार्ट में हो सकती है। 

ये भी पढ़ें... TOXIC Villain Look Out: यश की टॉक्सिक मूवी में 2 खूंखार विलेन, सामने आए 2 नाम

36
यश कर रहे 4 साल बाद कमबैक

आपको बता दें कि यश तकरीबन 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं। वे आखिरी बार 2022 में आई फिल्म केजीएफ 2 में नजर आए थे। इसके बाद अब वे फिल्म टॉक्सिक में दिखाई देंगे। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

46
यश की टॉक्सिक में 5 हीरोइन

आपको बता दें कि यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक में 5 हसीनाओं का जलवा देखने मिलेगा। ये हैं कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत। बताया जा रहा है कि फिल्म में हुमा का निगेटिव रोल देखने मिलेगा।

56
यश की फिल्म टॉक्सिक का बजट

डायरेक्टर गीतू मोहनदास की टॉक्सिक एक पीरियड ड्रामा एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी को 600 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। इसके प्रोड्यूसर वेंकट केनारायण और यश हैं और इसको केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है।

66
टॉक्सिक में डबल रोल में यश

हाल ही में फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज किया गया था। इसे देखने के बाद लोगों का अनुमान है कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ मूवी में टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, सुरजीत गोपीनाथ, अमित तिवारी, बेनेडिक्ट गैरेट,टेटियाना डार, काइल पॉल, बीट्रिज टौफेनबैक लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें... Toxic Starcast Fees: यश ने वसूले 50Cr, कियारा आडवाणी-नयनतारा फीस सुन उड़ जाएंगे होश

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories