विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना उदयपुर में शादी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कपल की तेलुगु रीति-रिवाज से शादी हो गई है। इसी बीच बीते दिनों हुए कपल की हल्दी सेरेमनी की नई फोटोज सामने आई है। खबरों की मानें तो हल्दी की रस्म के दौरान जमकर होली खेली गई।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। इसी बीच कपल की हल्दी सेरेमनी की कुछ नई फोटोज सामने आई हैं। बताया जा रहा है दूल्हा-दुल्हन दोनों ने हल्दी में दोस्तों के साथ खूब मस्ती की।
26
रश्मिका मंदाना की सहेली ने शेयर की फोटोज
बता दें कि आशिका रंगनाथ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन ने हल्दी में होली वाली मस्ती की। सभी ने मिलकर फूलों और रंगों से खूब होली खेली।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी। इसमें देखा जा सकता है कि सेरेमनी में जमकर फूलों की बारिश की गई।
46
विजय-रश्मिका की हल्दी
विजय-रश्मिका की हल्दी में हर चीज को पीले रंग से सजाया गया था। कुर्सी-टेबल से लेकर खाने के आइटम्स भी पीले रंग के ही थे। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन ने दोस्तों के साथ खूब मजे किए।
56
विजय-रश्मिका की हुई शादी
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय तेलुगु रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। बताया जा रहा है कि कपल शाम 4 बजे कोडावा रस्मों से दोबारा शादी करेंगे।
66
विजय-रश्मिका का वेडिंग रिसेप्शन
विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है ये रिसेप्शन काफी ग्रैंड लेवल पर होने वाला है। 4 मार्च को रिसेप्शन हैदरबाद में होगा। इसमें बॉलीवुड-साउथ इंडस्ट्री के अलावा खेल जगत से जुड़े सेलेब्स भी शामिल होंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।