रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का असली नाम क्या है? यकीन मानिए नहीं जानते होंगे आप!

Published : Feb 26, 2026, 12:37 PM IST

साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार को सुबह करीब 10:10 बजे उन्होंने तेलुगु रिवाज़ से शादी की। क्या आप जानते हैं रश्मिका और विजय का असली नाम क्या है?

PREV
15
रश्मिका मंदाना का असली नाम

'गीता गोविंदम' और 'छावा' जैसी फिल्मों में काम कर नेशनल क्रश बनीं रश्मिका का असली नाम मुंडाचदिरा रश्मिका मंदाना है। बताया जाता है कि मुंडाचदिरा उनका सरनेम है, जो उन्हें उनके पिता से मिला है। उनके पिता का पूरा नाम मदन मंदाना मुंडाचदिरा है।

25
रश्मिका के सरनेम को लेकर मच चुका बवाल

2021 में रश्मिका मंदाना के सरनेम को लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया था। हुआ यूं था कि एक्ट्रेस ने अपने पासपोर्ट और बोर्डिंग पास की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी, जिसमें उनका सरनेम मुंडाचदिरा देखकर उनके फैन्स कन्फ्यूज हो गए थे। क्योंकि तब तक ज्यादातर लोगों को यही पता था कि उनका सरनेम मंदाना है।

35
विजय देवरकोंडा का असली नाम क्या है?

रश्मिका की तरह विजय देवरकोंडा का असली नाम भी उनके ज्यादातर फैन्स नहीं जानते हैं। असल में विजय का जन्म का नाम देवरकोंडा विजय साईं है। देवरकोंडा उनका सरनेम है, जबकि वे अपने पूरे नाम में से सिर्फ विजय ही इस्तेमाल करते हैं।

45
शादी के बाद रश्मिका बदलेंगी अपना सरनेम?

चूंकि अब रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की पत्नी बन चुकी हैं। अमूमन शादी के बाद पत्नी पति का सरनेम अपना लेती हैं। अब देखना यह है कि रश्मिका अपने नाम के साथ मंदाना ही लगाती हैं या फिर उसके आगे देवरकोंडा जोड़कर परंपरा का पालन करती हैं।

55
कब से एक-दूसरे को जानते हैं रश्मिका-विजय

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे को लगभग 8 साल से जानते हैं। दोनों की पहली मुलाक़ात 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर अगली फिल्म 'डियर कॉमरेड' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। अक्टूबर 2025 में कपल ने सगाई की थी और 26 फ़रवरी 2026 को वे शादी के बंधन में बंध गए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories