Toxic VS Dhurandhar 2 Runtime: रणवीर सिंह या यश किसकी फिल्म ज्यादा लंबी, बजट में कौन आगे?

Published : Mar 01, 2026, 07:21 PM IST

मार्केट में इस वक्त सबसे ज्यादा सिर्फ 2 फिल्मों की चर्चा हो रही है। एक है यश की फिल्म टॉक्सिक और दूसरी रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2।  दोनों ही फिल्में एक की डेट को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने रिलीज हो रही हैं। अब दोनों फिल्मों का रनटाइम रिवील हो गया है।

PREV
17
यश-रणवीर सिंह में टक्कर

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है। दरअसल, यश की फिल्म टॉक्सिक और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक ही दिन रिलीज हो रही है। इसी बीच दोनों ही फिल्मों की लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

27
यश की फिल्म टॉक्सिक का रनटाइम

सबसे पहले बात करते हैं साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की। ताजा जानकारी की मानें तो टॉक्सिक का रनटाइम 3.15 घंटे है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें... 2026 BOX OFFICE: 59 दिन में 24 बॉलीवुड फिल्में रिलीज, सिर्फ 1 हिट-बाकी सब ढेर

37
फिल्म टॉक्सिक बजट

यश की फिल्म टॉक्सिक के बजट की बात करें तो इसे तकरीबन 600-700 करोड़ में तैयार किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और यश हैं। मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है। 

47
फिल्म टॉक्सिक स्टारकास्ट

डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक में यश डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, काइल पॉल, टौफेनबै, सुरजीत गोपीना, अमित तिवार, बेनेडिक्ट गैरेट, टेटियाना गेदर लीड रोल में हैं। मूवी का ट्रेलर 8 मार्च को आएगा।

57
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का रनटाइम

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के रनटाइम की बात करें तो ये 3.40 घंटे की फिल्म है यानी ये टॉक्सिक से बड़ी मूवी है। धुरंधर 2 जबरदस्त एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।

67
फिल्म धुरंधर 2 का बजट

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का बजट 237 करोड़ के करीब है। बता दें कि धुरंधर के दोनों पार्ट का कुल बजट 475 करोड़ है। इस हिसाब से फिल्म टॉक्सिक के मुकाबले ये काफी कम है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं। इसे जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है।

77
फिल्म धुरंधर 2 की स्टारकास्ट

फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल, यामी गौतम भी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की फ्लैशबैक स्टोरी में अक्षय खन्ना भी नजर आ सकते हैं। इसका ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें... Toxic Trailer Date: तहलका मचाने आ रहा यश की टॉक्सिक का ट्रेलर, पता चल गया कब-कहां होगा रिलीज

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories