Toxic Teaser Dialogues: 1.55 मिनट के टीजर में 5 डायलॉग, खून खराबे के बीच गूंज उठे!

Published : Feb 20, 2026, 12:11 PM IST

कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया, जो खून-खराबे से भरा हुआ है। लेकिन इस सब के बीच 1.55 मिनट के टीजर में 5 डायलॉग्स भी सुनाई दिए। नज़र डालिए इन पांचों डायलॉग्स...

PREV
16

जैसे ही टीजर की शुरुआत होती है, वैसे ही यश को हाथ में शराब का गिलास लिए देखा जाता है। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखता। आगे उंगली में सिगरेट दबाए एक हाथ दिखाई देता है और बैकग्राउंड में पहला डायलॉग गूंजता है, "इस बार जंग अलग है।"

26

कहानी आगे बढती है। गन मशीन्स की आवाजें आती हैं। फिर एक कार दिखती है और उसकी बगल में यश को शराब की बोतल होंठों से लगाए देखा जाता है। आगे एक मेले का सीन आता है और फिर डायलॉग सुनाई देता है, "उनकी मक्कारी भी अलग है।"

36

ताबड़तोड़ एक्शन के बीच यश यश का आधा चेहरा दिखाया जाता है। पटरियों पर दौड़ती ट्रेन, हवाल में उड़ते एयरोप्लेन और समुद्र किनारे खड़े जहाज ध्यान खींचते हैं और इस बीच टीजर का तीसरा डायलॉग "सबसे टकराना भारी पड़ेगा।" गूंज उठता है।

46

मेले के तमाशों और शोर-शराबे के बीच टीजर का चौथा डायलॉग सुनाई देता है, जिसमें एक सलाह है। डायलॉग है, "जिद छोड़ दो....Give up Raya...it's over."

56

चौथे डायलॉग के बाद सामने आता है यश का असली लुक। यश एक बाथटब से बाहर निकलते हैं और अपना डायलॉग बोलते हैं। वे कहते हैं, "It's Over...when I Say It's Over....till then have some manners...f***ing Manners."

66

बता दें कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' 19 मार्च को कन्नड़ के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म का क्लैश रणवीर सिंह स्टारर बॉलीवुड 'धुरंधर : द रिवेंज' से होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories