यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर सामने आ गया है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैन्स इसे देख रहे है और लगातार कमेंट्स कर रहे है। धमाकेदार टीजर को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इसके हर फ्रेम में खौफ है और ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।
यश की मोस्ट टॉक्सिक की रिलीज का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जब इसका टीजर सामने आ गया है तो इसे देखने के बाद लोगों क्रेजी हो रहे हैं। टीजर वीडियो पर महज कुछ घंटे में 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
26
यश की टॉक्सिक पर रिएक्शन
यश की फिल्म टक्सिक का टीजर देखकर रामेश्वर कावड़े नाम के यूजर ने लिखा- यश से ऐसे सीन्स की कभी उम्मीद नहीं थी, वाकई धमाकेदार-शानदार। जगत कुमार नाम के यूजर ने लिखा- कोई नहीं है यश के टक्कर में, आग लगा दी।
टॉक्सिक का टीजर देख दिव्यांश पटेल नाम के यूजर ने लिखा- जंग होगी तो रॉकी भाई जीतेगा। योगेश कुमार नाम के यूजर ने लिखा- धुरंधर और बॉलीवुड फिर से खतरे में है भाई। काव्या सूरी नाम की यूजर ने लिखा- हर फ्रेम में खौफ और हर फ्रेम में धमाका ही धमाका है।
46
टॉक्सिक के टीजर ने किया धमाका
राहुल कुंदर नाम के यूजर ने लिखा- ये टीजर है या धुरंधर के लिए वॉर्निंग। सिगमा जाट नाम के यूजर ने लिखा- धुरंधर फैन धुरंधर टीम कोने में बैठकर रो रही है। समर नाम के यूजर ने लिखा- तबाही है भाई ये टीजर तो, पहले दिन पहला शो पक्का। नितिश कुमार नाम के यूजर ने लिखा- राया गिवअप नहीं करेगा, चाहे सामने धुरंधर हो या कोई और।
56
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कन्नड़ के साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और यश हैं।
66
फिल्म टॉक्सिक की स्टार कास्ट
फिल्म टॉक्सिक में यश लीड रोल में हैं। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें वे डबल रोल में नजर आ सकते हैं। मूवी में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, काइल पॉल, बीट्रिज टौफेनबैक, सुरजीत गोपीनाथ, अमित तिवारी, बेनेडिक्ट गैरेट, टेटियाना डार लीड रोल में है। इसका बजय 600 करोड़ बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।