यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया। इस टीजर को कन्नड़ के साथ कई भाषाओं में रिलीज किया गया। मूवी का 1.55 मिनट का हिंदी टीजर काफी धमाकेदार और मारधाड़ से भरा पड़ा है। टीजर में यश का खौफनाक अवतार देखने को मिल रहा है।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर मेकर्स द्वारा रिवील कर दिया गया है। पूरा टीजर खून-खराबा और मारधाड़ से भरा पड़ा है। डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म के टीजर में यश का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है।
27
क्या है फिल्म टॉक्सिक के टीजर में
टीजर वीडियो 1 मिनट 55 सेकेंड का है। इसकी शुरुआत बैकग्राउंड में किसी आदमी की आवाज से होती है, जो यश को समझाता है। वो कहता है- इस बार जंग अलग है। सबसे टकराना भाड़ी पड़ेगा। जिद छोड़ दो, छोड़ दो राया... इट्स ओवर। बता दें कि फिल्म में यश के किरदार का नाम राया है।
टॉक्सिक के टीजर में यश की जबरदस्त एंट्री दिखाई गई हैं। उनका लुक काफी खौफनाक और डैशिंग लग रहा है और उनकी डायलॉगबाजी भी जोरदार है। यश कहते हैं- अभी ओवर नहीं हुआ है। जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है।
47
कौन है टॉक्सिक का विलेन?
फिल्म टॉक्सिक के टीजर में 1.28 मिनट पर एक कैरेक्टर की एंट्री होती है। उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उसी के साथ यश की टक्कर होने वाली है। देखने से वो फिल्म का विलेन लग रहा है। जिस तरह से इस कैरेक्टर को दिखाया गया, कहा जा सकता है कि ये काफी खूंखार हो सकता है।
57
कब रिलीज होगी फिल्म टॉक्सिक
सुपरस्टार यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं।
67
कितना है यश की टॉक्सिक का बजट
डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और यश हैं। मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 600 करोड़ है।
77
धुरंधर 2 से होगी टॉक्सिक की टक्कर
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है। यश की फिल्म टॉक्सिक और धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों की फिल्म का क्रेज लोगों में देखने मिल रहा है। नीचे देखें फिल्म टॉक्सिक की टीजर…
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।