
हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी की जिंदगी और फिल्ममेकर कमाल अमरोही के साथ उनकी लव स्टोरी जल्द बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की अपकमिंग बायोपिक ‘कमाल और मीना’ लंबे समय से चर्चा में है। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तृप्ति डिमरी(32) मीना कुमारी और सैफ अली खान(56) कमाल अमरोही का रोल निभा सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी दोनों नामों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने इतना जरूर कंफर्म किया है कि फिल्म की लीड कास्ट फाइनल हो चुकी है और एक्टर्स ने प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी है।
‘कमाल और मीना’ की कास्टिंग को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग एक्ट्रेसेस के नाम सामने आते रहे हैं। इससे पहले कियारा आडवाणी का नाम भी मीना कुमारी के रोल से जोड़ा गया था। लेकिन अब रिपोर्ट्स में तृप्ति डिमरी का नाम सामने आया है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, तृप्ति और सैफ अली खान फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स के साथ एडवांस बातचीत में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट और शूटिंग शेड्यूल को लेकर बातचीत चल रही है। अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है तो तृप्ति के करियर के लिए भी यह काफी अलग तरह का रोल होगा, क्योंकि उन्हें पर्दे पर एक बेहद मशहूर ऐतिहासिक शख्सियत को निभाना होगा।
और पढ़ें - Samay Raina कर रहे 12th फेल एक्ट्रेस को डेट? एक हिंट से फैंस ने पकड़ा रंगे हाथ!
रिपोर्ट में सैफ अली खान का नाम कमाल अमरोही के किरदार के लिए सामने आया है। कमाल अमरोही हिंदी सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर थे। उनका नाम खास तौर पर ‘पाकीजा’ जैसी क्लासिक फिल्म से जुड़ा है। मीना कुमारी और कमाल अमरोही की कहानी सिर्फ एक पति-पत्नी की कहानी नहीं थी, बल्कि इसमें प्यार, सिनेमा, क्रिएटिव पार्टनरशिप और पर्सनल स्ट्रगल्स भी शामिल थे। यही वजह है कि इस बायोपिक को लेकर ऑडियंस के बीच काफी क्यूरियोसिटी बनी हुई है।
कास्टिंग को लेकर लगातार चल रही खबरों के बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने साफ किया है कि उन्होंने अपनी लीड कास्ट फाइनल कर ली है। उन्होंने बताया कि एक्टर्स ने फिल्म के लिए अपनी हामी भी भर दी है। हालांकि, डायरेक्टर ने अभी यह नहीं बताया कि मीना कुमारी और कमाल अमरोही का रोल कौन निभाएगा। यानी तृप्ति डिमरी और सैफ अली खान के नाम को लेकर चल रही खबरों पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के मुताबिक, इस फिल्म के लिए कास्टिंग आसान नहीं थी। उनका मानना है कि मीना कुमारी की कहानी को बड़े लेवल पर पर्दे पर दिखाने के लिए ऐसे एक्टर्स की जरूरत है जो इन ऐतिहासिक किरदारों के साथ न्याय कर सकें। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि फिल्म का स्केल काफी बड़ा है। फिल्म में उस दौर की दुनिया को दोबारा क्रिएट करना होगा और ‘पाकीजा’ और ‘साहिब बीबी और गुलाम’ जैसे दौर की भव्यता को ध्यान में रखना होगा। इसके अलावा पुराने गानों के राइट्स भी प्रोजेक्ट के बजट और स्केल को प्रभावित करते हैं।
और पढ़ें - ‘हनुमान अंश 2’ में दिखेंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने दिया बड़ा अपडेट
इस बायोपिक की सबसे खास बात इसकी रिसर्च भी है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने पहले बताया था कि फिल्म की कहानी तैयार करने के लिए मीना कुमारी और कमाल अमरोही की करीब 2000 पर्सनल चिट्ठियों और डायरी नोट्स का सहारा लिया गया है। यानी मेकर्स कहानी को सिर्फ बाहरी जानकारियों के आधार पर नहीं, बल्कि दोनों के अपने लिखे हुए शब्दों के जरिए पर्दे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा था कि इन लेटर्स और डायरी नोट्स ने उन्हें इस रिश्ते को समझने और स्क्रीन पर उतारने में मदद की।
फिल्म का फोकस मीना कुमारी और कमाल अमरोही के रिश्ते पर होगा। दोनों की मुलाकात सिनेमा के सिलसिले में हुई थी और आगे चलकर उनका रिश्ता प्यार और शादी तक पहुंचा। लेकिन उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी जटिल रही। फिल्म में दोनों के रिश्ते के साथ-साथ उस दौर की फिल्म इंडस्ट्री और उनके क्रिएटिव कनेक्शन को भी दिखाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कमाल और मीना’ नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म के तौर पर डेवलप की जा रही है। फिलहाल प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और शूटिंग शेड्यूल पर काम चल रहा है। फिल्म को बिलाल अमरोही प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो कमाल अमरोही के पोते हैं। फिलहाल तृप्ति डिमरी और सैफ अली खान के नाम सामने आने से ‘कमाल और मीना’ को लेकर बज और बढ़ गया है। लेकिन जब तक मेकर्स खुद स्टारकास्ट का ऐलान नहीं करते, तब तक इन नामों को रिपोर्टेड कास्टिंग के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने लीड एक्टर्स के फाइनल होने की बात जरूर कही है, इसलिए अब फैंस को बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।