शनाया कपूर-आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं शुक्रवार को रिलीज हुई। डायरेक्टर बिजॉय नांबियार की ये एक रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। मूवी आज के मॉडर्न प्यार और इन्फ्लुएंसर कल्चर के साथ ऐसे खूनी खेल पर बेस्ड, जिसे देख किसी का भी दिमाग हिल जाएगा।
डायरेक्टर बिजॉय नांबियार की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म तू या मैं शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में कई दिमाग हिला देने वाले सस्पेंस है। इसमें मोहब्बत और मगरमच्छ के बीच खूनी खेल देखने को मिल रहा है। आइए, जानते हैं कैसी है शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म।
27
तू या मैं की क्या है कहानी
फिल्म तू या मैं की कहानी दो अलग-अलग बैकग्राउंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) की है। अवनी रईस परिवार से तो मारुति नालासोपारा के चॉल में रहने वाला है। अवनी-मारुति मिलते है और धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ती हैं और फिर प्यार हो जाता है। इसमें अमीर-गरीब वाली खाई की लड़ाई भी देखने को मिलती है। इन दोनों की नजदीकियां अवनी की दीदी-जीजा को पसंद नहीं आती हैं।
फिल्म तू या मैं की कहानी में एक भयानक ट्विस्ट तब आता है, जब अवनी और मारुति साथ में वक्त बीताने गोवा जाते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें एक सुनसान इलाके में 20 फिट गहरे खाली स्विमिंग पूल में पहुंचा देती है। यहां इन दोनों का सामना एक मगरमच्छ से होता है। दोनों के साथ क्या होता, दोनों मगरमच्छ से कैसे जूझते हैं और कौन बचता है कौन मरता है, इन सवालों को जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
47
थाई फिल्म का अडाप्शन है तू या मैं
आपको बता दें कि फिल्म तू या मैं थाई फिल्म द पूल का देसी अडाप्टेशन है, जिसे राइटर हिमांशु शर्मा ने मुंबइया माहौल में सेट किया है। अवनी और मारुति का इंफ्लुएंसर वाला बैकग्राउंड ताजगी से भरा पड़ा है। फिल्म के सेकंड हाफ में कई ऐसे सीन्स है जो सांसें थामने पर मजबूर करते हैं।
57
कैसी है फिल्म तू या मैं
फिल्म तू या मैं की कहानी शुरू से पकड़ बनाए रखती हैं। ये वो सर्वाइवल ड्रामा फिल्म नहीं है जहां ढेर एक्शन देखने को मिलेगा बल्कि ये वो मूवी हैं जहां धीरे-धीरे आपकी सांसें तेज होने लगती हैं और डर बढ़ता जाएगा। फिल्म के हर सीन में दिलचस्पी बढ़ती है और आगे क्या होगा, दिमाग में सवाल उठता है। फिल्म देखते वक्त आपकी हार्ट बीट कई बार ऊपर-नीचे हो सकती हैं।
67
तू या मैं स्टार कास्ट की एक्टिंग
आदर्श गौरव हमेशा से अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म तू या मैं में भी अपने किरदार को पूरी शिद्दत के साथ जिया है। उनका रैपर वाला अंदाज, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी नेचुरल लगी। फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज शनाया कपूर हैं। शनाया का काम वाकई तारीफ के काबिल है। उन्होंने अपने किरदार में जान फूंक दी है। बाकी स्टार कास्ट ने अपना-अपना रोल ठीक ठाक निभाया है।
77
फिल्म तू या मैं का कैसा है डायरेक्शन
बिजॉय नांबियार अपनी डार्क फिल्मों के लिए जानते हैं। तू या मैं उनकी बाकी फिल्मों से थोड़ी अलग है। इस फिल्म में उन्होंने काफी कुछ अलग किया है, जो दर्शकों को इम्प्रेसिव लगा। फिल्म में उन्होंने आर्टिफिशियल मगरमच्छ के साथ शानदार काम किया है। इसके VFX भी जोरदार है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।