'इंटीमेट सीन्स के दौरान बहक जाना लाजमी', इस एक्ट्रेस ने बताई पर्दे पर 'एहसास' की सच्चाई

Published : Jul 31, 2026, 10:50 AM IST

टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले ने इंटीमेट सीन्स पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान किसी को-स्टार के प्रति अट्रैक्शन होना स्वाभाविक है। आर्टिस्ट भी इंसान हैं। हालांकि उन्होंने प्रोफेशनलिज्म बनाए रखने को सबसे अहम बताया।

PREV
15

टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले ने ऑनस्क्रीन इंटीमेट सीन्स को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। बिग बॉस फेम अर्शी खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रोमांटिक या इंटीमेट सीन करते समय किसी को-स्टार के प्रति अट्रैक्शन महसूस होना अनयूजवल नहीं है। उनका कहना है कि कलाकार भी आम इंसान होते हैं और ऐसी भावनाएं स्वाभाविक हैं।

25

क्या इंटीमेट सीन के दौरान बहक जाते हैं एक्टर्स?

पॉडकास्ट में अर्शी खान ने नवीना से पूछा कि क्या ऑनस्क्रीन रोमांस करते-करते कभी ऑफस्क्रीन भी ऐसा महसूस होता है या किसी अभिनेता की नीयत बदल सकती है? इस पर नवीना बोले ने जवाब दिया,'हो तो कुछ भी सकता है। हम नॉर्मल लोग हैं। किसी के प्रति अट्रैक्शन होना और उसे पसंद करना बिल्कुल नेचुरल है।'

35

'रोमांटिक सीन्स में अट्रैक्शन होना स्वाभाविक है'

नवीना ने आगे कहा कि कई बार लगातार रोमांटिक सीन शूट करने के दौरान आर्टिस्ट अपने को-स्टार को लेकर अट्रैक्ट हो सकते हैं। यह एक ह्यूमन नेचर हैं। इसमें कोई अस्वाभाविक बात नहीं हैं। हालांकि इस दौरान प्रोफेशनलिज्म बनाए रखना सबसे जरूरी होता है।

45

डेटिंग को लेकर भी रखी राय

बातचीत के दौरान नवीना बोले ने अपनी निजी पसंद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह उसी व्यक्ति को डेट कर सकती हैं, जिसके प्रति उन्हें फिजिकल और इमोशनल अट्रैक्शन महसूस हो। अगर ऐसा न हो तो रिश्ता निभाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।

55

वर्कफ्रंट

नवीना बोले टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह 'इश्कबाज', 'मिले जब हम तुम', 'जीनी और जूजू' समेत कई लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वह ओटीटी प्रोजेक्ट्स की ओर भी रुख कर रही हैं और नए कंटेंट में काम कर रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories