Mom 2 Movie: 2017 की सुपरहिट फिल्म 'Mom' का सीक्वल बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वर्गीय श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर इस मूवी में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म नवंबर 2026 में रिलीज हो सकती है।
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'Mom' (2017) का सीक्वल बनने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मॉम 2' (Mom 2) पर काम शुरू हो चुका है। इस फिल्म में श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
25
'Mom 2' की शूटिंग शुरू होने का दावा
द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मॉम 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग नोएडा और ग्रीस में की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स फिल्म को नवंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
35
खुशी कपूर के लिए होगी खास फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, खुशी कपूर इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपनी मां श्रीदेवी की विरासत को आगे बढ़ाने का मौका है।रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 'Mom 2' पहले भाग की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी। फिल्म पूरी तरह नई कहानी पर आधारित होगी, जिसमें सस्पेंस, ड्रामा और विमेंन सेंट्रिक जस्टिस की कहानी दिखाई जाएगी। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
45
2017 में रिलीज हुई थी 'Mom'
डायरेक्टर रवि उद्यावर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मॉम' 7 जुलाई को हॉल में रिलीज हुई थी। इस मूवी में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली अहम भूमिका में नजर आईं थीं। यह श्रीदेवी के करियर की आखिरी रिलीज फिल्म थी। फरवरी 2018 में उनके निधन के बाद इस फिल्म को और भी इमोशनल रूप से यादा किया जाने लगा।
करीब ₹35 करोड़ के बजट में बनी 'Mom' ने दुनियाभर में करीब 150 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। श्रीदेवी के दमदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (Best Actress) से भी सम्मानित किया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।