MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते पर बनीं ये 5 बेहतरीन फिल्में, Guru Purnima पर इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें

गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते पर बनीं ये 5 बेहतरीन फिल्में, Guru Purnima पर इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें

Guru Purnima Special Movies :गुरु सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि जिंदगी जीने का हुनर भी सिखाता है। बॉलीवुड की ये 5 फिल्में गुरु-शिष्य के रिश्ते, प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की ऐसी कहानियां दिखाती हैं, जिन्हें हर किसी को एक बार जरूर देखना चाहिए।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 28 2026, 12:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

29 जुलाई 2026 को पूरे देश में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। भारत की संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। बॉलीवुड में समय-समय पर ऐसी मूवी बनाई जाती हैं, जिसमें गुरु-शिष्य के रिश्ते को दिखाया जाता है। इन फिल्मों में टीचर केवल पढ़ाई नहीं करता, बल्कि अपने स्टूडेंट की जिंदगी में बदलाव भी लाता है। वो एक मार्गदर्शक के रूप में दिखाई देते हैं। अगर आप भी गुरु-शिष्य पर बेस्ड मूवी देखना चाहते हैं, तो हम आपको यहां पर 5 बेहतरीन मूवी बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : instagram

Black (2005)

संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने यादगार अभिनय किया है। फिल्म एक दृष्टिहीन और श्रवण बाधित लड़की और उसके शिक्षक के रिश्ते पर आधारित है। शिक्षक अपने छात्र को दुनिया को समझने और आत्मनिर्भर बनने का हौसला देता है।

-कहां देखें: Netflix पर उपलब्ध।

36
Image Credit : instagram

Super 30 (2019)

ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया है। कहानी उन गरीब छात्रों की है, जिन्हें आनंद कुमार मुफ्त में IIT की तैयारी करवाते हैं। यह फिल्म बताती है कि सच्चा शिक्षक परिस्थितियों से नहीं, बल्कि अपने छात्रों के भविष्य से लड़ता है।

-कहां देखें: JioHotstar (विज्ञापनों के साथ) और VI Movies & TV पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

46
Image Credit : instagram

Taare Zameen Par (2007)

आमिर खान और दर्शील सफारी स्टारर यह फिल्म एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जिसे डिस्लेक्सिया की वजह से पढ़ाई में मुश्किल होती है। दुनिया उसे नालायक समझती है, लेकिन उसका आर्ट टीचर उसकी प्रतिभा को पहचानकर उसका आत्मविश्वास वापस दिलाता है। यह फिल्म बताती है कि एक अच्छा गुरु अपने शिष्य की छिपी हुई क्षमता को पहचानता है। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी हिट हुई थी। जिसने भी इस मूवी को देखा था , उसके आंखों में आंसू आ गए थे।

-कहां देखें: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आप इस मूवी को देख सकते हैं।

56
Image Credit : instagram

Hichki (2018)

रानी मुखर्जी इस फिल्म में टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित एक शिक्षिका बनी हैं। समाज और स्कूल की चुनौतियों के बावजूद वह कमजोर समझे जाने वाले छात्रों को आत्मविश्वास और सफलता की राह दिखाती हैं। यह फिल्म बताती है कि एक शिक्षक की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पण होता है।

-कहां देखें: Netflix पर उपलब्ध।

66
Image Credit : instagram

Iqbal (2005)

श्रेयस तलपड़े और नसीरुद्दीन शाह स्टारर यह फिल्म एक मूक-बधिर लड़के की कहानी है, जिसका सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना है। उसका कोच उसे न सिर्फ क्रिकेट सिखाता है, बल्कि खुद पर विश्वास करना भी सिखाता है। गुरु-शिष्य के रिश्ते पर बनी यह बॉलीवुड की सबसे प्रेरक फिल्मों में से एक मानी जाती है। 

कहां देखें: Amazon Prime Video,पर आप देख सकते हैं। Zee 5 पर आप इसे फ्री में देख सकते हैंं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bigg Boss 20: बिग बॉस में आएंगे सुनील पाल, इस क्रिकेटर की बीवी की भी होगी एंट्री?
Recommended image2
बेटी नितारा के साथ लंदन से लौटे अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
Recommended image3
बॉलीवुड डेब्यू रहा फ्लॉप, अब राशा थडानी महेश बाबू के भतीजे के साथ साउथ में आजमाएंगी किस्मत
Recommended image4
'मां-भाई होते हुए भी मैं अनाथ हूं', शिल्पा शिंदे ने 'लॉकअप 2' में खोला अपनी जिंदगी का बड़ा राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved