शादी के 6 साल बाद मां बनेगी TV एक्ट्रेस, मदर्स डे पर खुशखबरी शेयर कर बोली- आ रहा है हमारा बेबी

Published : May 14, 2023, 12:34 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 03:38 PM IST
aashka goradia and brent goble announce  pregnancy

सार

TV Actress Aashka Goradia Pregnant. टीवी शो  नागिन में नजर आने वाली आशका गोराडिया प्रेग्नेंट है। मदर्स डे के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यू फैन्स के साथ शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर कर बताया वह किस महीने बच्चे को जन्म देंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) मुंबई और एक्टिंग करियर से भी दूर है। वह पति ब्रेंट गोबले के साथ गोवा में रह रही। मदर्स डे पर कपल ने खुशखबरी शेयर कर अपने फैन्स को सरप्राइज देने का फैसला किया। आशका और ब्रेंट ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी क्लिप शेयर कर बताया कि वह नवंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। आशका ने लिखा-इस मदर्स डे पर- यह और भी खास हो जाता है...इस नवंबर हमारा परिवार और हमारी प्रैक्टिस में एक मेंबर बढ़ जाएगा। हमें एक प्यार भरा मैसेज भेजें क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी जर्नी शुरू कर रहे हैं।

 

 

प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही है आशका गोराडिया

आशका गोराडिया प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही है। अपने काम के सिलसिले वह गोवा और अहमदाबाद के चक्कर लगा रही है। दूसरी ओर उनके पति ब्रेंट गोबले गोवा में एक सफल योग शाला चला रहे है। उनके फैन्स और दोस्त उत्साहित हैं क्योंकि यह बच्चा योगा बेबी बनने जा रहा है क्योंकि दोनों बीच और योग दोनों से प्यार करते हैं। एक सफल एक्ट्रेस बनने के बाद आशका ने अपना कॉस्मेटिक ब्रांड का बिजनेस शुरू किया और अच्छा परफॉर्म कर रहा है। आपको बता दें कि आशका कुकुसुम, लागी तुझसे लगन, महाराणा प्रताप, बिग बॉस, नच बलिए जैसे सफल शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

शादी के 6 साल बाद मां बनेगी आशका गोराडिया

आपको बता दें कि आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबली ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। कपल शादी के 6 साल बाद पेरेंट बनने जा रहा है। बात कपल की लव स्टोरी की करें तो दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ही पहली मुलाकात वेगास में हुई थी। पहले तो आशका ने ब्रेंट को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं दिया हालांकि, बाद में दोनों ने अक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए। फिर दोनों के बीच बातें शुरू हुई और दोस्तों हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और कपल ने शादी करने का फैसला किया।

 

ये भी पढ़ें...

इतनी महंगी है परीणीति चोपड़ा सहित इन 10 हीरोइनों की इंगेजमेंट रिंग

परीणीति चोपड़ा को मंगेतर राघव चड्ढा ने किया सबके सामने Kiss, देखें RagNeeti की सगाई की Inside Photos

Mumma's Boys हैं यह 10 स्टार्स, देखें मां संग कैसी है सलमान खान से रणबीर कपूर सहित इनकी बॉन्डिंग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर