
एंटरटेनमेंट डेस्क. बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में निक्की के बोल्ड लुक को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। वहीं कुछ यूजर्स उनके इस अंदाज को बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं और उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
निक्की तंबोली ने बिखेरा जलवा
इस वीडियो में निक्की व्हाइट और येलो बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक में निक्की बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं वो अपने फिगर को जमकर फ्लॉन्ट करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। निक्की ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘खराब बिच कैसी होती है, अगर भूल गए हो, तो देख लो।’
लोग कर रहे निक्की तंबोली को जमकर ट्रोल
निक्की तम्बोली के इस बिकनी वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हंगामा मचा दिया है। निक्की के दुनिया भर के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'निक्की बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'निक्की अपने इस लुक को फैंस को दीवाना बना रही हैं।' वहीं कुछ लोग निक्की को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस लुक की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने शानदार फैशन सेंस और बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। निक्की हर आउटफिट को बेहद ग्लैमरस तरीके से कैरी करती हैं। वो अपने किसी भी लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाने का मौका नहीं छोड़ती।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।