नितेश पांडे की मौत की खबर से शॉक हैं को-एक्टर सुरभि तिवारी, बोलीं- नहीं हो रहा विश्वास

Published : May 24, 2023, 12:29 PM ISTUpdated : May 24, 2023, 01:46 PM IST
Nitesh Pandey

सार

टीवी एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। नितेश की दोस्त और उनकी को-स्टार रह चुकीं सुरभि तिवारी ने इस खबर को कंफर्म करते हुए बताया है कि उनका निधन कैसे हो गया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'अनुपमा' में धीरज कुमार की भूमिका निभाने वाले एक्टर नितेश पांडे का 23 मई को 51 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके साले और राइटर सिद्धार्थ नागर ने दिया है। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। अब नितेश की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस सुरभि तिवारी ने नितेश पांडे के निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए इस पर शोक जताया है।

सुरभि ने बताया पूरी घटना

सुरभि तिवारी ने कहा, 'मैंने डायरेक्टर सिद्धार्थ नागर की पोस्ट देखी। इसे देखते ही मैंने उन्हें फोन किया क्योंकि मुझे इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था। मैंने उनसे पूछा कि क्या नितेश की मौत की खबर सच है। उन्होंने कहा, हां वो इगतपुरी में शूटिंग कर रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ और क्या यह दिल का दौरा था क्योंकि जब मैंने उसे आखिरी बार देखा था तब वह फिट और ठीक था। उन्होंने (नगर) कहा कि हां, यह दिल का दौरा था। ये बहुत शॉकिंग खबर है।' आपको बता दें नितेश पांडे और सुरभि तिवारी ने 2016-17 में टीवी शो 'एक रिश्ता साझेदारी का' में साथ काम किया था।

इगतपुर में हुआ नितेश का निधन

सुरभि से पहले सिद्धार्थ नागर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ये खबर सही है। नितेश शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको हार्ट अटैक आया। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद से मेरी बहन अर्पिता पांडे सदमे में हैं। नितेश के पिता उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए इगतपुरी के लिए रवाना हो गए हैं।'

'बधाई दो' में भूमि के पिता के रोल में नजर आए थे नितेश

नितेश पांडे ने 1995 में टीवी शो तेजस से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अपने स्क्रीन डेब्यू के बाद, नितेश कई सालों तक कई फिल्मों और शो में दिखाई दिए। इस समय वो टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में धीरज के रोल में दिखाई दे रहे थे। वहीं फिल्मी दुनिया में उन्हें आखिरी बार पिछले साल राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' में देखा गया था।

और पढ़ें..

Nitesh Pandey Death: नहीं रहे 'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे, 51 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम