रामायण के 36 साल बाद फिर दिखेगी 'राम-सीता' की जोड़ी, लोग बोले-हमारे सियाराम एक बार फिर साथ में

Published : Mar 13, 2023, 03:05 PM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 03:06 PM IST
Ram Sita

सार

'रामायण' में नजर आई अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी एक बार फिर टीवी पर नजर आने वाली है। टीवी के राम-सीता के नाम से मशहूर ये जोड़ी किसी नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही है, जिसका वीडियो खुद दीपिका ने शेयर किया है। 

मुंबई। रामानंद सागर के पॉपुलर सीरियल 'रामायण' में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी ने राम-सीता का रोल निभाया था। इन किरदारों को निभाने के बाद लोग उनमें 'सियाराम' की छवि देखने लगे। दोनों जहां भी जाते हैं, लोग उनके पैर छूने और पूजने लगते हैं। बता दें कि 36 साल पहले आए रामायण के बाद अब यह जोड़ी एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाली है।

तुलसी की पूजा करती दिखीं 'सीता'

रामायण के राम-सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। दीपिका ने इस सीरियल के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक हाउसवाइफ के रोल में नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका चिखलिया पिंक कलर की साड़ी, मंगलसूत्र पहने घर के आंगन में तुलसी की पूजा करती दिख रही हैं। वहीं, एक और सीन में वो वैनिटी वैन के अंदर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ती दिख रही हैं। बता दें कि इस सीरियल में उनका नाम शारदा है।

 

लोग बोले- हमारे सियाराम साथ में :

वहीं, सीरियल के एक और सीन में दीपिका और अरुण गोविल साथ में बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं। दीपिका-अरुण का ये वीडियो देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी साथ में देख एक यूजर ने लिखा- मेरे सियाराम एक बार फिर साथ में। एक और यूजर ने कहा- आप और अरुण जी साथ में फिर काम कर रहे हैं, या फिर ये कोई विज्ञापन है? एक शख्स ने कहा- क्या बात है, रामजी और माता सीता एक बार फिर साथ में। एक ने पूछा- कौन सा शो है, नाम और चैनल बताएं। एक ने कहा- काश! इनकी शादी हो गई होती, रामायण के बाद।

महज 20 साल की उम्र में किया था सीता का रोल :

बता दें कि 58 साल की दीपिका चिखलिया ने 14 साल की उम्र से ही कमर्शियल ऐड में काम करना शुरू कर दिया था। उनके पिता नहीं चाहते थे कि बेटी फिल्मों में काम करे लेकिन दीपिका की मां शुरुआत से ही बेटी का सपोर्ट करती थीं। दीपिका ने जब रामायण साइन किया था, तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। दीपिका ने रामायण के अलावा कुछ गुजराती सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है।

अरुण गोविल को ऐसे मिला था 'राम' का रोल :

वहीं, 12 जनवरी 1958 को मेरठ में जन्‍मे अरुण गोविल 65 साल के हैं। जब उन्होंने भगवान राम का रोल किया था, तो उनकी उम्र 27 साल थी। अरुण गोविल ने एक्ट्रेस श्रीलेखा से शादी की है। उनके 2 बच्चे बेटा अमल गोविल और बेटी सोनिका गोविल हैं। अरुण गोविल ने 1977 में फिल्म 'पहेली' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इसी के बाद उनकी मुलाकात रामानंद सागर से हुई और उन्‍होंने 'विक्रम और बेताल' शो में उन्हें राजा विक्रमादित्‍य का रोल दे दिया।

ये भी देखें : 

बेटा शादीशुदा तो बेटी करती है नौकरी, कुछ ऐसी है TV के राम अरुण गोविल की फैमिली

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार