जायरा वसीम और सना खान के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्मी दुनिया, इस वजह से ठुकराया करियर

Published : Feb 20, 2023, 02:35 PM IST
Anum Fayyaz

सार

फिल्म दंगल की एक्ट्रेस जायरा वसीम और सना खान के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया है। मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनम फैयाज ने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

मुंबई। फिल्मी दुनिया की चमक-दमक अक्सर लोगों को अपनी ओर खींचती है। लेकिन कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो इसे पूरी तरह ठुकरा चुकी हैं। फिल्म दंगल की एक्ट्रेस जायरा वसीम और सना खान के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया है। मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनम फैयाज ने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

अनम ने अपनी पोस्ट में कही ये बात :

पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनम फैयाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का ऐलान किया है। अनम ने इंस्टाग्राम पर शोजिब को हमेशा के लिए अलविदा कहने की बात करते हुए लिखा- मेरे लिए ये लिखना बेहद मुश्किल हो रहा है, क्योंकि आप सबने मेरे करियर में मुझे बहुत सपोर्ट किया है। लेकिन मैंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर पूरी तरह से इस्लामिक तौर-तरीके अपनाने का फैसला कर लिया है।

 

अब मेरी लाइफस्टाइल में झलकेगा इस्लाम :

अनम फैयाज आगे कहती हैं- मैंने पूरी तरह से इस्लाम के रास्ते पर चलने का फैसला कर लिया है। अब मेरी डिजिटल प्रेजेंस में भी इस्लामिक लाइफस्टाइल की झलक मिलेगी। आप सभी से गुजारिश है कि मुझे अपनी दुआओं में याद रखना। आपके प्यार और साथ के लिए शुक्रिया।

अब सिर्फ हिजाब में दिखती हैं अनम :
इतना ही नहीं, इस्लाम को पूरी तरह से अपनाने का असर अनम की लाइफस्टाइल पर दिखने भी लगा है। यही वजह है कि कभी बोल्ड और ग्लैमरस किरदारों में नजर आने वाली अनम अब सिर्फ हिजाब में ही नजर आती हैं। अनम ने दो दिन पहले भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो हिजाब में ही नजर आ रही हैं।

 

 

कौन हैं अनम फैयाज?

31 साल की अनम फैयाज का जन्म 25 दिसंबर, 1991 में कराची में हुआ था। अनम फैयाज पाकिस्तान की मशहूर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो कम उम्र से ही मॉडलिंग की दुनिया में आ गई थीं। अनम ने इश्क इबादत, परवरिश, अहमद हबीब की बेटियां जैसे कई टीवी शो में काम किया है। बता दें कि अनम ने 2016 में असद अनवर से शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है।

ये भी देखें : 

प्रियंका चोपड़ा ने 65 साल के अन्नू कपूर संग इंटीमेट सीन करने से कर दिया था इनकार, सामने आई थी ये वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम