
एंटरटेनमेंट डेस्क. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 (Kaun Banega Crorepati 15) घर-घर में बेहद पॉपुलर है। हर कोई इस शो को देखने के लिए क्रेजी नजर आता है। शो में इन दिनों किड्स जूनियर वीक चल रहा है। बुधवार को हॉट सीट पर रोलओवर कंटेस्टेंट विराट अय्यर (Virat Iyer) के साथ बिग बी ने गेम शुरू किया। आपको बता दें कि 8 साल के विराट अपनी इंटेलिजेंस और नॉलेज की वजह से अपने स्कूल में गूगल ब्वॉय के नाम से जाने जाते हैं। वे शो में जवाब आते हुए भी 1 करोड़ जीतने से चूक गए। हालांकि, बिग बी ने उनकी एक विश पूरी की, जिससे वे बेहद खुश हुए।
अमिताभ बच्चन के साथ विराट अय्यर का खेल
कौन बनेगा करोड़पति 15 के बुधवार के एपिसोड में रोलओवर प्रतियोगी विराट अय्यर के साथ खेल जारी रखने के साथ शुरू हुआ। बिग बी ने उनसे 25 लाख रुपए के लिए सवाल पूछा कि -1939 में स्नो व्हाइटएंड द सेवेन ड्वार्फ्स के लिए दिया गया ऑस्कर पुरस्कार किस तरह से अलग था? A. इसमें 7 छोटी ऑस्कर प्रतिमाएं हैं, B. यह सफेद रंग की थी, C. यह बर्फ से बनी थी, D.इसे 7 साल के बच्चे ने प्रस्तुत किया था। विराट ऑप्शन A चुनता है और यह सही जवाब होता है। फिर उनसे अगला सवाल पूछा जाता है कि इनमें से किस देश के राष्ट्रीय ध्वज में तीन सबसे आम ध्वज रंग लाल, सफेद या नीला नहीं हैं? A क्यूबा, B कोलंबिया, C माली, D जमैका। चूंकि विराट के पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची होने के कारण, वह काफी सोचने के बाद ऑप्शन D चुनता है और 50 लाख रुपए जीत जाता है।
KBC 15: विराट अय्यर ने खेला 1 करोड़ का सवाल
अमिताभ बच्चन, विराट अय्यर से 1 करोड़ रुपए का सवाल पूछते है कि आवर्त सारणी में क्रमशः परमाणु संख्या 96 और 109 वाले दो तत्वों के नामकरण में क्या यूनिक है? A. नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम पर, B. महिला वैज्ञानिकों के नाम पर, C. भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर, D. ये अनाम है। विराट आविष्कारकों के नाम बताता है और विकल्पों के बारे में बहुत सोचता है। बिग बी ने उन्हें सोचने के लिए कहा और एडवाइस देते हैं कि अगर सवाल नहीं पता तो वे गेम छोड़ सकते हैं। विराट ऑप्शन A चुनता है लेकिन यह जवाब गलत होता है। सही जवाब ऑप्शन B होता है। विराट अपने साथ 3.20 लाख रुपए लेकर जाते हैं।
बिग बी ने पूरी की विराट अय्यर की विश
जाने से पहले बिग बी ने विराट अय्यर की विश पूरी करते हुए उनकी बात बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह से करवाई। बिग बी ने अरिजीत को वीडियो कॉल पर बुलाया और उनसे कहा- विराट कह रहे थे कि उन्हें नहीं पता कि भगवान कैसे दिखते हैं लेकिन अगर भगवान गाएंगे तो वह अरिजीत सिंह की तरह लगेंगे।" अरिजीत ये सुनते ही काफी इमोशनल हो जाते हैं और विराट से बातें करते हैं।
ये भी पढ़ें...
कौन है सलमान खान के शो का ये शख्स जिस पर लग चुके बेहूदी डिमांड के आरोप
क्या आपने देखा है तारक मेहता.. की स्टारकास्ट के रियल Life Partners को
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।