
Anita Hassanandani Latest Post: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट देखकर सभी हैरान रह गए हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बारे में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम से साइन आउट करने के अपने फैसले की घोषणा की, उन्होंने खुलासा किया कि वो इरिटेटेड महसूस कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया है।
अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सॉरी दोस्तों! साइन आउट कर रही हूं...बहुत लंबे समय से आवाज तेज थी, अब खुद को फिर से सुनने का समय आ गया है।’
इसके साथ ही उन्होंने अपने वर्तमान मूड के बारे बताते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की और लिखा कि वो 'बहुत चिढ़चिड़ा महसूस कर रही हैं।'
वहीं अनीता हसनंदानी के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस तरह - तरह से रिएक्ट करने लगे। जहां एक ने कमेंट कर लिखा, 'क्या हुआ, क्या कोई समझा सकता है? क्या सब ठीक है!?' जबकि दूसरे ने कहा, 'मानसिक स्वास्थ्य ही एकमात्र प्राथमिकता है। अपना ख्याल रखें।' वहीं कई अन्य लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए और उनसे अपना ख्याल रखने का आग्रह किया।
यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब अनीता के रियलिटी टीवी पर लौटने की अफवाह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो जल्द ही अपकमिंग शो गोरिया चाली गांव की कंटेस्टेंट हो सकती हैं। यह शो मराठी हिट जौ बाई गावत से प्रेरित है। इस शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 12 जानी-मानी एक्ट्रेसेस सभी शहरी सुख-सुविधाओं से दूर एक गांव में 10 सप्ताह बिताएंगी। साथ ही वो वहां पर अपने फोन और आधुनिक सुख-सुविधाओं के बिना रहेंगे और गायों का दूध दुहने, पारंपरिक चूल्हे पर खाना पकाने और कुओं से पानी लाने जैसे रोजमर्रा के काम करेगी। हाल ही में प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि अनीता ने हाल ही में शो के निर्माताओं से मुलाकात की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। आपको बता दें अनीता इससे पहले फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।