
Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में इस समय टीआरपी में नंबर वन पर आने के लिए खूब पापड़ बेल रहा है। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि पंडित मनोहर अपने बेटे के डर के कारण अनुपमा को काम से निकाल देगा। ऐसे में अनुपमा काफी परेशान हो जाएगी और फिर से काम ढूंढने लगेगी। इसके बाद अनुपमा को एक गुजराती घर में खाना बनाने का काम मिल जाएगा। ऐसे में वो उस घर में जाएगी और फिर उसे एक बुजुर्ग जोड़े की 50वीं सालगिरह पर गुजराती फूड बनाने का टेंडर मिल जाएगा। यह नया काम पाकर अनुपमा खुशी से फूले नहीं समाएगी।
इस बीच पंडित मनोहर के घर उसका बेटा आने वाला होगा। ऐसे में वो अनुपमा को फोन करेगा कि मेरा बेटा आ रहा है। ऐसे में अनुपमा जल्दी से वहां से भागेगी और फिर पुलिस को लेकर वहां जाएगी। इस दौरान पुलिस सब कुछ देख लेगी कि पंडित मनोहर का बेटे उसे कैसे परेशान कर रहा है और जबर्दस्ती उससे प्रॉपर्टी अपने नाम लिखवा रहा है। ऐसे में पुलिस उसे तुरंत गिर्फतार कर लेगी। इस दौरान पंडित का बेटा अनुपमा को खरी खोटी सुनाएगा। साथ ही वो अनुपमा को बददुआ भी देगा। यह सब देखकर पंडित मनोहर , अनुपमा से कहेगा कि मैं तुम्हारा ऐसान कैसे उतारूं। फिर पंडित मनोहर अनुपमा को डांस में अपना करियर बनाने के लिए कहेगा और उसे खूब हौसला देगा। फिर वो अनुपमा से कहेगा कि तुम्हारे डांस कंपटीशन में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में तुम्हें महिलाओं को मनाना होगा। पंडित की यह बात सुनकर अनुपमा को हौसला आएगा और वो डांस कंपटीशन की तैयारी में लग जाएगी। वहीं खास बात यह होगी कि पंडित जी, अनुपमा को अपनी बेटी मान लेंगे और डांस की तैयारी कराएंगे।
दूसरी ओर राही और माही एक-दूसरे से कितना जलती हैं। यह भी सबको पता चल जाएगा। वहीं राही की डांस अकेडमी में बच्चे ही नहीं जाएंगे, जिससे वो परेशान हो जाएगी और फिर रोने लगेगी। ऐसे में प्रेम उसकी डांस अकेडमी में बच्चे लाएगा। ऐसे में देखना खास होगा कि अब माही क्या कदम उठाएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।