नाक में नथ, बालों में गजरा लगाए दिखीं अंकिता लोखंडे, पति के साथ नए घर में यूं मनाया गुड़ी पड़वा

Published : Mar 22, 2023, 05:59 PM IST
Ankita Lokhande

सार

गुड़ी पड़वा का त्योहार 22 मार्च को पूरे देश में मनाया जा रहा है। 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी अपने मुंबई वाले घर में गुड़ी पड़वा का त्योहार पति विक्की जैन के साथ सेलिब्रेट किया। 

Ankita Lokhande Gudi Padwa Celebration: गुड़ी पड़वा का त्योहार 22 मार्च को पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटी भी इस त्योहार को अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी अपने मुंबई वाले घर में गुड़ी पड़वा का त्योहार पति विक्की जैन के साथ सेलिब्रेट किया। इसका एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।

हरे रंग की साड़ी में पूजा करती दिखीं अंकिता :

अंकिता ने अपने गुड़ी पड़वा सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पति ​विक्की जैन के साथ पूजा-पाठ करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अंकिता ने हरे रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अंकिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आप सभी को गुड़ी पड़वा और नववर्ष की बहुत-बहुत बधाई।

 

 

बचपन से देखते आ रहे ये त्योहार :

अंकिता लोखंडे के मुताबिक, जब मैं छोटी थी तब से देख रही हूं कि मेरी मां, मेरी नानी इसे मनाती थीं। घर में सब लोग मिलजुल कर खाने की चीजें बनाते हैं। इसके बाद गुड़ी की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जिस भी काम को शुरू किया जाता है, उसमे कामयाबी जरूर मिलती है।

अंधेरी वाले घर में त्योहार मना रहे अंकिता-विक्की :

एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया कि वो बचपन से ही गुड़ी पड़वा का त्योहार सेलिब्रेट करती आ रही हैं। जबसे मेरी जिंदगी में विक्की आए, हम इसे हर साल मनाते हैं। हमारी शादी के बाद ये दूसरा मौका है, जब हम दोनों साथ में इसे मना रहे हैं। वहीं विक्की जैन ने कहा कि शादी के बाद पहली बार हमने इसे अपने मलाड वाले घर में मनाया था, लेकिन इस बार हम ये त्योहार हमारे नए अंधेरी वाले घर में मना रहे हैं।

ये भी देखें : 

बिना कपड़ों के सड़क पर बदहवास घूमती दिखी ये एक्ट्रेस, बीच सड़क कार रोक कर ड्राइवर से कही ये बात

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा
Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!