अंकिता लोखंडे के नए फोटोशूट ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। कुछ लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। क्या है तस्वीरों में खास?
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का हालिया फोटोशूट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। कोई उनकी तारीफ़ कर रहा तो कोई मजे ले रहा और कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं...
215
खुद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं।
315
अंकिता लोखंडे ने तस्वीरों के साथ राल्फ वाल्डो इमर्सन का कोट शेयर किया है।
अंकिता ने लिखा है, "एक ऐसी दुनिया में , जहां आपको लगातार कुछ और बनाने की कोशिश की जा रही हो, वहां खुद बने रहना सबसे बड़ी उपलब्धि है।"
515
इसके साथ अंकिता ने #everyphotosayssomthingaboutme(हर तस्वीर कुछ कहती है) भी लिखा है।
615
40 साल की अंकिता लोखंडे इन तस्वीरों में खूबसूरत फ्लोरल आउटफिट में नज़र आ रही हैं।
715
हर तस्वीर में वे अलग अंदाज़ में पोज दे रही हैं और फुल मस्ती के मूड में नज़र आ रही हैं।
815
अंकिता लोखंडे की तस्वीरें देखकर इंटरनेट यूजर्स उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
915
कई इंटरनेट यूजर्स ने उनके लिए रेड हार्ट तो कई लोगों ने फायर इमोजी शेयर की है।
1015
कई इंटरनेट यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वे 40 साल की होने के बावजूद इस उम्र की नहीं लगती हैं।
1115
हालांकि, कुछ इंटरनेट यूजर्स अंकिता लोखंडे को ट्रोल भी कर रहे हैं।
1215
मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "जब आपमें कोई हुनर ना हो तो फेमस होने का इकलौता तरीका।"
1315
एक इंटरनेट यूजर का कमेंट है, "न्यूडिटी दिखाना आपके करियर के पतन की शुरुआत मात्र है।" एक यूजर ने लिखा है, "दीदी इतना डीप नेक चीप लगता है।"
1415
कई इंटरनेट यूजर्स ने कयास लगा रहे हैं कि उनके और उनके पति विक्की जैन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वे उन्हें रिश्ते से बाहर निकलने तक की सलाह दे रहे हैं।
1515
अंकिता लोखंडे पिछली बार फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नज़र आई थीं। टीवी पर वे 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में नज़र आ रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।