एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' में लीड रोल कर रहीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने नई कार खरीदी है। इस शानदार मर्सिडीज कार के साथ अपनी पहली झलक रूपाली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और बताया है कि उनका सपना पूरा हो गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो रूपाली ने जो एसयूवी खरीदी है, वह मर्सिडीज जीएलएस है, जिसकी भारत में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जाती है।
210
रूपाली ने सोशल मीडिया पर कार के सेलिब्रेशन का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके पति अश्विन के. वर्मा, बेटा रूद्रांश और अन्य फैमिली मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं।
310
वीडियो में कहीं पूरा परिवार कार से कवर हटाते नजर आ रहा है तो कहीं उन्हें केक काटकर इस खूबसूरत लम्हे को सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है।
410
यहां तक कि रूपाली कार की चाबी मिलने की ख़ुशी में डांस करती भी नजर आ रही हैं।
510
रुपाली ने वीडियो के कैप्शन में पति अश्विन के. वर्मा, बेटे रूद्रांश और 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही का शुक्रिया अदा किया है।
610
रूपाली ने लिखा है, "आभार। जय माता दी। जय महाकाल। शुक्रिया अश्विन के.वर्मा मुझे सपने देखने की हिम्मत देने के लिए। शुक्रिया राजन शाही मुझे सपने को हकीकत में बदलने का मौका देने के लिए और शुक्रिया रूद्रांश वर्मा मेरी सबसे बड़ी ब्लेसिंग और सपना सच होने के लिए।"
710
रुपाली की पोस्ट देखने के बाद उनके फ्रेंड्स और फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। मसलन, एक्ट्रेस अश्लेशा सावंत ने लिखा है, "बधाई।" रोनित रॉय, अल्पना बुच आदि ने भी उन्हें बधाई दी है।
810
रूपाली के एक फैन ने लिखा है, "मुझे तुम पर गर्व है रूपाली गांगुली। अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के लिए तुम रोल्स रॉयस डिजर्व करती हो।" एक यूजर ने लिखा है, "बधाई हो रूपाली मैम। आप वाकई आने वाले यूथ के लिए प्रेरणा हो। लव यू सो मच।"
910
वर्क फ्रंट की बात करें तो 45 साल की रूपाली गांगुली 7 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने 1985 में अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म 'साहब' बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। वे 'अंगारा' और 'दो आंखें 12 हाथ' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
1010
साल 2000 में सीरियल 'सुकन्या' से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उसके बाद वे 'संजीवनी', 'काव्यांजलि', 'बा, बहू और बेबी', 'कहानी घर घर की' और 'परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसे शोज में नजर आईं। 2020 में वे 'अनुपमा' में लीड रोल निभा रही हैं। पिछले साल इस शो के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ITA अवॉर्ड भी दिया गया था। रूपाली ने 'बिग बॉस सीजन वन', 'ज़रा नच के दिखा' और 'किचन चैंपियन सीजन 2' जैसे रियलिटी शोज में भी बतौर कंटेस्टेंट काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।