MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अब तक का सबसे सफल कमबैक शाहरुख़ खान का रहा, जानिए आमिर खान, संजय दत्त जैसे 10 स्टार्स की वापसी का हाल

अब तक का सबसे सफल कमबैक शाहरुख़ खान का रहा, जानिए आमिर खान, संजय दत्त जैसे 10 स्टार्स की वापसी का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान ने फिल्म 'पठान' से लगभग 4 साल बाद बतौर लीड हीरो वापसी की है। अब तक जितने भी स्टार्स का कमबैक हुआ है, उनमें शाहरुख़ सबसे आगे हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 10 स्टार्स के बारे में, जिनका सालों बाद कमबैक हुआ...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 29 2023, 07:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Social Media

सबसे पहले शाहरुख़ की ही बात करते हैं। उनकी पिछली फिल्म 'जीरो' 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन उनकी कमबैक फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने महज तीन दिन के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 161 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 313 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 

210
Image Credit : Social Media

आमिर खान ने 2022 में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से लगभग 4 साल बाद वापसी की थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने लगभग 58.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इससे पहले 2018 में उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' रिलीज हुई थी और वह फिल्म भी फ्लॉप ही रही थी।

310
Image Credit : Social Media

रणबीर कपूर ने 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'संजू' के 4 साल बाद फिल्म 'शमशेरा' से वापसी की थी। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल हुआ था कि यह लगभग 42.48 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने करीब 257.44 करोड़ रुपए कमाने वाली 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' देकर अपनी लाज बचा ली। 

410
Image Credit : Social Media

संजय दत्त ने 2014 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' में काम किया था। इसके बाद वे 3 साल तक पर्दे से गायब रहे। फिर उन्होंने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'भूमि' से वापसी की थी, जो असफल रही थी। इस सुपरफ्लॉप फिल्म ने महज 10.63 करोड़ रुपए कमाए थे।

510
Image Credit : Social Media

श्रीदेवी अपने करियर में कई बार पर्दे से दूर हुईं और कई बार उन्होंने वापसी की। 1997 में 'कौन सच्चा कौन झूठा' के 7 साल बाद 2004 में वे अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' से पर्दे पर लौटीं, लेकिन यह फिल्म डिजास्टर रही थी। फिर वे 8 साल पर्दे से गायब रहीं और 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से लौटीं। यह फिल्म 34.86 करोड़ रुपए कमाकर सेमी हिट रही। फिर वे 5 साल पर्दे से गायब रहीं और 2017 में 'मॉम' से एक बार फिर उन्होंने वापसी की, जिसने एवरेज परफॉर्मेंस किया था। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 37.28 करोड़ रुपए रहा था।

610
Image Credit : Social Media

ऐश्वर्या राय 2010 में फ्लॉप फिल्म 'गुजारिश' देने के बाद लगभग 5 साल बॉक्स ऑफिस से दूर रहीं। फिर 2015 में 'जज्बा' से उन्होंने वापसी की, जो लगभग 25.23 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप रही। 2018 में रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म 'फन्ने खां' के बाद फिर ऐश्वर्या 4 साल तक गायब रहीं और 2022 में वे एक बार फिर 'पोन्नियिन सेल्वन-1' से पर्दे पर लौटीं, जिसने भारत में लगभग  266.54 करोड़ रुपए कमाए थे और हिट रही थी। 

710
Image Credit : Social Media

रानी मुखर्जी ने 2014 में  हिट फिल्म 'मर्दानी' दी और फिर लगभग 4 साल पर्दे से दूर रहीं।  2018 में उन्होंने 'हिचकी' से बड़े पर्दे पर वापसी की। इस फिल्म ने लगभग 46.21 करोड़ रुपए कमाए थे और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 

810
Image Credit : Social Media

काजोल 2001 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' के बाद पांच साल के लिए फिल्मों से दूर हो गई थीं। 2006 में उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'फना' से वापसी की, जिसने लगभग 51.87 करोड़ रुपए कमाए थे। फिर वे 2010 में रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म 'टूनपुर का सुपरहीरो' के बाद पर्दे से लगभग 5 साल गायब रहीं। 2015 में उन्होंने 'दिलवाले' से वापसी की। यह फिल्म लगभग 148.72 करोड़ रुपए कमाकर सेमी हिट रही। 

910
Image Credit : Social Media

माधुरी दीक्षित ने 2002 में आई सुपरहिट फिल्म 'देवदास' में काम किया और फिर फ्लॉप फिल्म 'आजा नच ले' से वापसी की। फिर वे 7 साल गायब रहीं और 2014 में एक बार फिर 'डेढ़ इश्किया' से पर्दे पेर लौटीं, लेकिन बदकिस्मती से यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। इसी साल आई फ्लॉप फिल्म 'गुलाब गैंग' के बाद वे 5 साल फिर गायब रहीं और तीसरी बार उन्होंने 2019 में 'टोटल धमाल' से वापसी की और यह फिल्म लगभग 154.23 करोड़ रुपए कमाकर हिट रही थी।

1010
Image Credit : Social Media

शिल्पा शेट्टी 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' में नजर आई थीं, जो एवरेज रही थी। इसके बाद वे 14 साल पर्दे से गायब रहीं और 2021 में रिलीज हुई 'हंगामा 2' से वापस लौटीं, जो OTT पर रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला था। बड़े पर्दे पर वे 2022 में रिलीज हुई 'निकम्मा' से लौटी थीं, डिजास्टर साबित रही थी।

और पढ़ें…

अब रावण बनेंगे 1255 करोड़ कमाने वाली 'KGF 2' के हीरो यश! जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल

शाहरुख़ खान ने 'पठान' की रिलीज से पहले आखिर क्यों नहीं दिए इंटरव्यू, सुपरस्टार ने खुद बताई वजह

'पापा सब कर्मों का...' 'पठान देखने' के बाद शाहरुख़ खान के छोटे बेटे ने दिया ऐसा रिएक्शन

के. एल. राहुल संग शादी की रस्मों में शर्माती नजर आईं सुनील शेट्टी की लाडली अथिया, देखिए 5 PHOTOS

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved