भाड़ में जा, निकल यहां से, नहीं देंगे खाना... भिड़ी ऐश्वर्या शर्मा-खानजादी, पार की सारी हदें

Published : Nov 29, 2023, 12:56 PM IST
bigg boss 17 aishwarya sharma khanjadi fight over food in salman khan show watch video KPJ

सार

Bigg Boss 17 Aishwarya Sharma Khanjadi Fight. सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े खत्म नहीं हो रहे हैं। शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा-खानजादी खाना बनाने को लेकर एक-दूसरे से भिड़ती दिख रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. विवादित शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17), जिसे सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं, में आए दिन गदर देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के घर के अंदर प्रतिभागियों के बीच झगड़े और बदतमीजियां बढ़ती ही जा रही हैं। इसी बीच शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें खाना खाने और बनाने को लेकर ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और खानजादी (Khanzadi) आपस में भयानक तरीके से भिड़ती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या इतना गुस्सा हो जाती है कि वो खानजादी को भाड़ में जा, नहीं देंगे खाना और निकल जा यहां.. तक कहती सुनाई दे रही हैं।

 

 

Bigg Boss 17 का न्यू प्रोमो

Bigg Boss 17 के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा और खानजादी एक-दूसरे के भयानक तरीके से भिड़ रही हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि किचन में ऐश्वर्या पति नील भट्ट के साथ काम कर रही है। वो विक्की जैन से कहती हैं- उसको गैस दे दिया है, बनाना है बनाए नहीं तो भाड़ में जाए। राशन खुला पड़ा है, हमने उसको राशन लेने से मना नहीं किया है। इसी बीच खानजादी कहती हैं- मना तू कर भी नहीं सकती हैं। फिर ऐश्वर्या कहती है- हम खाना भी दे रहे थे और तुम बेशर्मों की तरह खा भी रही थी, तो तुम अपना मुंह बंद रखो। फिर खानजादी कहती हैं- खा रही थी, काम कर रही थी फिर खा रही थी। खानजादी कहती है- मैं चोरी करके खाना खाऊंगी, मुझे नहीं पता अब मैं किस रूम से खाना खाऊंगी। इन्होंने डिनाई किया है कि, इनको साथ में खाना नहीं बनाना है। मैंने नहीं बोला है। इसी बीच नील भट्ट कहते हैं- इसी टाइम पर वो बना सकती है, पर उसे नाटक करना है और कुछ नहीं है। फिर ऐश्वर्या भड़क जाती है और कहती हैं- नहीं करेगी, नहीं करेगी तो नील कहते हैं- वो कर रही है। ऐश्वर्या चिल्लाते हुए कहती है- नहीं करेगी वो, मैं उसे नहीं करने दूंगी, अपने इसमें से नहीं करेगी बस, अपने घर में देखो इधर मत बोलो, हम नहीं देंगे बस। नहीं मिलेगा उसको खाना। जो करना है कर तू भाड़ में जा, निकल यहां से।

Bigg Boss 17 प्रोमो पर आए कमेंट्स

Bigg Boss 17 के नए प्रोमो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स करते हुए भड़ास निकाल रहे हैं। एक ने ऐश्वर्या शर्मा पर कमेंट करते हुए लिखा- इस जाहिल औरत को मेंटल हॉस्पिटल भेजो इसका पति ही इसको झेल सकता है। एक अन्य ने लिखा- ऐश्वर्या, आपने आज अपना सारा सम्मान खो दिया, यह आपके लिए बहुत शर्म की बात है। एक बोला- ऐश्वर्या कितना इरिटेट कर रही है। एक ने डिमांड करते हुए लिखा- नील-ऐश्वर्या को बाहर निकालो। एक बोला- बहुत दिनों बाद दौरा पड़ा है।

ये भी पढ़ें...

क्या 3 तलाक के बाद चौथी बार दूल्हा बनने जा रहे 48 साल के राहुल महाजन?

बैक टू बैक Anupamaa में आएंगे 10 धांसू ट्विस्ट, लीप से पहले होगा धमाका

इतना आलीशान है अनुपमा का घर, 10 PHOTOS में देखें ड्रीम होम की झलक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

KSBKBT 2 का वो महा फिसड्डी हीरो, जिसकी 22 में से 21 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर Flop
Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल