
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में इस वक्त घमासान मचा हुआ है। कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा और वापस में हाथापाई तक पर उतर आए हैं। वहीं, शनिवार को हुए वीकेंड का वार में इस बार होस्ट सलमान ने एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता भी दिखाया है। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के घर के जो पहला प्रतिभागी बाहर हुआ है वो है सोनिया बंसल (Sonia Bansal)। सोनिया को सबसे कम वोट मिले और उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। हालांकि, सोनिया को उम्मीद नहीं थी कि बिग बॉस 17 में उनका सफर इतना छोटा होगा।
Bigg Boss 17 में एविक्शन के लिए ये प्रतिभागी हुए थे नॉमिनेट
सलमान खान के शो Bigg Boss 17 के घर से एविक्ट होने के लिए सना रईस खान, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, खानजादी और सोनिया बंसल को नॉमिनेट किया गया था। इनमें से सोनिया बंसल को सबसे कम वोट मिले और उन्हें से बाहर जाना पड़ा। घरवालों को तय करना था सोनिया बंसल और सना रईस खान में से किसका गम सबसे कमजोर है और किसे घर से बाहर से बाहर जाना चाहिए।
मनस्वी ममगई की वाइल्ड कार्ड एंट्री
Bigg Boss 17 के वीकेंड का वार में मनस्वी ममगई की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने सभी को चौंका दिया। इस मौके पर मनस्वी ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी। इस मौके पर सलमान खान के शो में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की बॉन्डिंग के बीच तड़का लगाने के लिए एक ट्विस्ट भी देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान किया। वहीं, एपिसोड के शुरुआत में सलमान के साथ उनके दोनों छोटे भाई अरबाज खान और सोहेल खान नजर आए। इस मौके पर सलमान ने बताया कि अरबाज और सोहेल रविवार को शो होस्ट करेंगे जबकि वो खुद शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार होस्ट करेंगे। तीनों भाईयों ने मिलकर जहां दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं, डांस परफॉर्मेंस भी दी।
ये भी पढ़ें...
ये हैं अक्टूबर की 5 डिजास्टर मूवी,कंगना रनोट की तेजस भी गिरी औंधे मुंह
चमत्कार ही बचा सकता है कंगना रनोट की Tejas को, दूसरे दिन हुई इतनी कमाई
जानिए भारत के 10 सबसे लंबे चलने वाले TV रियलिटी शो के बारे में
क्या आपने देखी भारत के सबसे महंगे स्टार थलापति विजय की 8 BEST मूवीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।