Bigg Boss 19: बेइज्ज़त कर घर से निकाली गईं अशनूर कौर, वीडियो में देखें सलमान खान ने कैसे लताड़ा

Published : Nov 29, 2025, 09:31 AM IST
Bigg Boss 19 Salman Khan

सार

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने अशनूर कौर को तान्या मित्तल पर हमले के लिए फटकार लगाई। पूरा घर नॉमिनेट था, गौरव खन्ना पहले फाइनलिस्ट बने। अशनूर और शहबाज़ बदेशा को घर से बाहर किया गया, दर्शक सलमान के फैसले की सराहना कर रहे हैं।​

'बिग बॉस 19' का यह हफ्ता बेहद धमाकेदार रहा। पूरा घर एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुआ। फिर गौरव खन्ना पहले फाइनलिस्ट बने। मालती चाहर-तान्या मित्तल का झगड़ा हुआ। अशनूर कौर ने तान्या पर हमला किया। और भी बहुत कुछ हुआ, जो दर्शकों ने नेशनल टीवी पर देखा। अब बारी वीकेंड का वार है और सलमान खान द्वारा पूरे हफ्ते के लेखे-जोखे की। इस बीच शो के वीकेंड का वार एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें होस्ट सलमान खान अशनूर कौर को जमकर फटकार लगाते दिख रहे हैं। वहीं, अशनूर को इसमें गिड़गिड़ाते देखा जा सकता है।

सलमान खान ने लगाई अशनूर कौर को फटकार

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अशनूर कौर को तान्या मित्तल पर हमले के लिए फटकार लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं, "अशनूर किसी के ऊपर हाथ उठाना और किसी को चोट पहुंचाना बिग बॉस के घर में बिलकुल भी कूल नहीं है।" यह सुन अशनूर के चेहरा फीका पड़ गया और वे गिड़गिड़ाते बोलीं, "सर, आई एम रियलिटी सॉरी।" लेकिन सलमान रुके नहीं। उन्होंने कहा, "इनका एग्रेशन इस लेवल का था कि इन्होंने जानबूझकर तान्या की तरफ वह वुडन प्लैंक पूरे फोर्स के साथ घुमाया। यह बिलकुल साफ़ था कि यह गुस्से में जानबूझकर किया गया था।"

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 के घर में अब तक का सबसे बड़ा तमाशा, मालती चाहर ने किसको मारी लात?

अशनूर कौर की सफाई पर लाल हुए सलमान खान

प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि जब अशनूर कौर ने अपने कृत्य पर सफाई दी तो सलमान खान का पारा चढ़ गया। अशनूर कहती हैं, "मेरा तान्या को मारने का वाकई कोई इरादा नहीं था। लग गई है।" यह सुन सलमान भड़के और बोले, "ये लग गई...लग गई क्या?" उन्होंने आगे एक्ट करके दिखाते हुए कहा, "आपने यूं निकाला है और यूं मारा है।"

 

 

सलमान खान की बात सुन हैरान हुए कंटेस्टेंट्स

अंत में सलमान खान ने ऐसा कुछ कहा, जिसे सुनकर घर में मौजूद हर सदस्य हैरान रह गया। उन्होंने कहा, "हमारे घर के कुछ रूल्स हैं, जिन्हें हमें फॉलो करना होगा।" इसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अशनूर कौर को तान्या मित्तल पर किए गए हमले की सजा मिली और उन्हें शो से निकाल दिया गया है। लोग प्रोमो के कमेंट बॉक्स में सलमान खान के फैसले की तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "सबसे अच्छा डिसीजन है ये इस सीजन का। बहुत अच्छा।" एक यूजर ने लिखा है, "बहुत अच्छा...निकालो इसको।" एक यूजर का कमेंट है, "आज रात में सुकून से सो सकती हूं।" एक यूजर ने लिखा, "आपका बहुत-बहुत शुक्रिया कि अशनूर को निकाल दिया।"

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 : मालती ने बदला लिया तो कैसे भड़कीं फरहाना भट्ट? देखें वीडियो

बिग बॉस के घर से दो लोग आउट

एक ओर जहां अशनूर कौर को 'बिग बॉस' के घर से निकाले जाने की चर्चा हो रही है तो वहीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शहबाज़ बदेशा के भी एलिमिनेट होने की खबर आ रही है। कथिततौर पर शहबाज़ को कम वोट मिलने की वजह से घर से बेघर किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss 19 की ट्रॉफी की पहली झलक, टॉप 5 फाइनलिस्ट इसे बस देखते ही रह गए
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर