Bigg Boss 19: क्या विकिपीडिया ने फिनाले से पहले ही कर दिया विनर का खुलासा

Published : Dec 06, 2025, 01:58 PM IST
Bigg Boss 19

सार

'बिग बॉस 19' अपने आखिरी हफ्ते में है। ऐसे में इसके ग्रैंड फिनाले को लेकर उत्साह बढ़ रही है। वहीं इसके फिनाले से पहले विकिपीडिया ने शो के विनर का खुलासा कर दिया है, जो वोटिंग ट्रेंड में भी आगे हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा 7 दिसंबर, 2025 को होगी।

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' इस समय खूब चर्चा में है। शुरुआत में तो शो ने ज्यादा दर्शकों को आकर्षित नहीं किया था, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और अब यह शो अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है और वो यह जानना चाह रहे हैं कि इस शो का विनर कौन बनेगा। वहीं अब विकिपीडिया ने भी इस शो के विनर का खुलासा कर दिया।

विकिपीडिया ने किसे बताया 'बिग बॉस 19 ' का विनर

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौरव खन्ना वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे हैं। यह विकिपीडिया पर उनके विनर बनने की जानकारी से भी मेल खाता है, जिसके कारण कई लोगों को लगा कि गौरव खन्ना ही फिनाले में ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं। हालांकि, शो के विजेता की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इस शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 होगा। यह सच है कि गौरव शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। उन्होंने पूरे सीजन में ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उनके फैंस या दर्शक नाराज हों। इसलिए माना जा रहा है कि गौरव को भारी संख्या में वोट मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें ...

Tere Ishk Mein BO Collection Day 8: फिल्म 100 करोड़ के करीब, जानिए कितनी कर ली कमाई?

Dhurandhar बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, इन 2 फिल्मों को छोड़ बाकी सबको पछाड़ा

क्या विकिपीडिया देता है सही जानकारी ?

विकिपीडिया पर अक्सर यूजर्स के द्वारा एडिट की हुई जानकारी होती है, इसलिए इसे 100% सटीक नहीं माना जा सकता। पिछले सीजन यानी 'बिग बॉस 18' में भी ऐसा ही हुआ था, रजत दलाल को विजेता दिखाया गया था, जबकि करणवीर मेहरा ने अंततः ट्रॉफी जीती थी। इसलिए, यह बहुत संभव है कि इस बार गौरव खन्ना विजेता न हों, और कोई अन्य प्रतियोगी ट्रॉफी और 50 लाख रुपए की मोटी रकम जीत ले। आपको बता दें इस शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50 के 50 धुरंधर कंटेस्टेंट्स कौन? 110 कैमरों की निगरानी में होगा भयानक खेल
New OTT Releases: जनवरी के आखिरी हफ्ते में आ रहीं 9 नई फ़िल्में और सीरीज, जानिए क्या कहां देखें?