
'रोडीज' और 'बिग बॉस' जैसे शोज में अपना जलवा बिखेर चुके शिव ठाकरे के मुंबई के गोरेगांव स्थित घर में भीषण आग लग गई है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका घर पूरा जला हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में फायर ब्रिगेड की टीम उनके घर के अंदर आग लगने के कारणों की जांच करते और आवश्यक उपाय करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनकी टीम की ओर से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शिव सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
शिव ठाकरे की टीम ने इस घटना के बारे में एक बयान जारी करते हुए लिखा, 'शिव ठाकरे को आज सुबह एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा क्योंकि कोल्टे पाटिल वर्वे बिल्डिंग स्थित उनके मुंबई स्थित आवास में आग लग गई। इस घटना में अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन घर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा!' घटना के समय शिव ठाकरे मुंबई में नहीं थे और कल ही वो शहर लौटे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुंबई वापस।’
ये भी पढ़ें..
Dhanush के मैनेजर ने की गंदी डिमांड? एक्ट्रेस ने किया कास्टिंग काउच का शॉकिंग खुलासा
क्या 2 पार्ट में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'? जानिए क्या है पूरा माजरा
महाराष्ट्र के एक साधारण से कस्बे से आने वाले शिव ने कई रियलिटी शोज के जरिए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। 'रोडीज' से लेकर 'बिग बॉस' मराठी और फिर हिंदी वर्जन, 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' तक, उन्होंने कई रियलिटी शोज से लोगों का दिल जीता है। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें आखिरी बार म्यूजिक वीडियो 'राज राज नाचन' में देखा गया था। इस म्यूजिक वीडियो में शिव और रश्मि देसाई अपने धमाकेदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।