वो TV शो जो एक नाम से 4 बार बना, चारों बार बीच में ही करना पड़ा बंद!

Published : Nov 21, 2024, 10:35 AM ISTUpdated : Nov 21, 2024, 12:08 PM IST
Chandrakanta

सार

टीवी शो 'चंद्रकांता' चार बार शुरू हुआ और चारों बार बंद हो गया। 1990 के दशक में शुरू हुआ यह शो दर्शकों का पसंदीदा था, लेकिन कई कारणों से इसे बार-बार बंद करना पड़ा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक ऐसा शो, जो टीवी पर 4 बार शुरू हुआ और चारों बार इसे बीच में ही बंद करना पड़ा। खास बात यह है कि जब यह पहली बार टेलीकास्ट हुआ तो बच्चे से लेकर बूढ़े तक टीवी के दर्शक इसके फैन हो गए थे। ना केवल इस शो के किरदार निभाने वाले एक्टर्स, बल्कि इसका टाइटल सॉन्ग तक लोगों की पसंदीदा चीजों में शामिल हो चुका था। यह शो पहली बार 1990 के दशक में टेलीकास्ट हुआ था और दो साल बाद इसे बंद करना पड़ा था। बाद में इसे तीन बार नए अंदाज़ में बनाया गया, जो खास कमाल नहीं दिखा सका। जानिए इस शो के बारे में सबकुछ...

कौन-सा है वो शो, जो तीन बार टीवी पर आया और पूरा ना हो सका?

हम जिस शो के बारे में बता रहे हैं, उसका नाम है 'चंद्रकांता'। यह शो ऑथर देवकीनंदन खत्री के मशहूर उपन्यास 'चंद्रकांता' पर बेस्ड था और 1994 में पहली बार दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। सुनील अग्निहोत्री ने इस शो का निर्देशन किया था, जबकि शिखा स्वरूप इस शो में राजकुमारी चंद्रकांता के रोल में नज़र आई थीं। उनके साथ पंकज धीर, शाहबाज़ खान, मुकेश खन्ना, जावेद खान, इरफ़ान खान, अखिलेन्द्र मिश्रा, मामिक सिंह, निमाई बाली, विजयेन्द्र घाटगे, पारिक्षित साहनी, दुर्गा जसराज, राजेन्द्र गुप्ता और कृतिका देसाई खान जैसे कलाकारों में भी इसमें महत्पूर्ण रोल निभाए थे।

दो साल बाद ही बंद क्यों हो गया था 'चंद्रकांता'

दूरदर्शन पर आए इस शो में शिखा स्वरूप समेत सभी कलाकारों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। इसका टाइटल सॉन्ग 'चंद्रकांता की कहानी' आज भी 90s के किड्स की जुबान पर चढ़ा सुना जा सकता है। निर्माता नीरजा गुलेरी ने इस शो को हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन यह अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पाया। एक बातचीत में शिखा स्वरूप ने बताया था, "नीरजा (प्रोड्यूसर) ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कुछ विवाद और दुर्घटनाएं हुईं। हकीकत में हम शो को सही से पूरा नहीं कर पाए। क्योंकि सेट पर आग लगने से कुछ कॉस्टयूम जल गए थे। हम कोई एपिसोड प्रसारित नहीं कर पाए और इसे बंद करना पड़ा। शायद कुछ तोड़फोड़, राजनीति और गलतफहमियों की वजह से ऐसा हुआ।"

सहारा वन पर टेलीकास्ट हुआ था 'चंद्रकांता' का नया वर्जन

सुनील अग्निहोत्री निर्माता के तौर पर जून 2011 में सहारा वन चैनल पर 'चंद्रकांता' को नए वर्जन 'कहानी चंद्रकांता की' में लेकर आए। यह शो मार्च 2012 तक चला। शो में शिखा स्वरूप ने चंद्रकांता और संतोष शुक्ला ने वीरेंद्र विक्रम सिंह का रोल किया था।

लाइफ ओके पर नए अंदाज़ में लौटा था 'चंद्रकांता'

मार्च 2017 में लाइफ ओके पर 'चंद्रकांता' को नए अंदाज़ में 'प्रेम या पहेली- चंद्रकांता' नाम से टेलीकास्ट किया गया, जिसमें कृतिका कामरा (चंद्रकांता), गौरव खन्ना (वीरेंद्र विक्रम सिंह) लीड रोल में थे। निखिल सिन्हा, धर्मेश शाह और मनीष सिंह निर्देशित यह शो 52 एपिसोड के बाद ही बंद करना पड़ा। क्योंकि यह कमज़ोर स्क्रिप्ट और स्टारकास्ट की वजह से दर्शक जुटाने में फेल रहा।

कलर्स चैनल पर भी आ चुका चंद्रकांता

जून 2017 में चंद्रकांता के रोल में मधुरिमा तुली और वीरेंद्र विक्रम सिंह के रोल में विशाल आदित्य सिंह कोलेकर डायरेक्टर रंजन कुमार सिंह ने 'चंद्रकांता - एक मायाबी प्रेम गाथा' नाम से 'चंद्रकांता' को पेश किया। लेकिन यह शो भी दर्शक बटोरने में फेल रहा और 90 एपिसोड बाद ही इसे बंद कर दिया गया। शो का निर्माण एकता कपूर ने किया था।

और पढ़ें…

KBC: 8 सवाल 1CR के, कंटेस्टेंट तो अटके, पर क्या आप जानते हैं सही जवाब?

कैसा था एआर रहमान का हनीमून? बीवी सायरा बानो को छोड़ दूसरे कमरे में...!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा
Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!