
Mohit Raina Became Father: टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान शंकर का रोल निभा चुके एक्टर मोहित रैना पापा बन गए हैं। मोहित ने इस बात की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने न्यूबॉर्न बेबी की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो एक बेटी के पिता बने हैं। बता दें कि मोहित रैना ने अदिति शर्मा से दिसंबर, 2021 में शादी की थी।
मोहित रैना की बेटी :
मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की, जिसमें मोहित और अदिति की उंगलियों के चारों तरफ एक छोटे बच्चे का हाथ नजर आ रहा है। इस फोटो के साथ मोहित ने कैप्शन में लिखा- बस यूं ही अब हम 3 हो गए हैं। दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।
कुछ महीनों पहले उड़ी थी तलाक की अफवाहें :
कुछ महीनों पहले मोहित रैना और अदिति शर्मा के तलाक की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, बाद में मोहित रैना ने इस तरह की सभी खबरों को गलत बताते हुए इनका खंडन किया था। हालांकि, मोहित रैना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सबसे छुपाए रखी थी।
कभी मौनी रॉय से था मोहित का अफेयर :
मोहित रैना और मौनी रॉय ने 'देवों के देव महादेव' में काम किया था। इसमें मौनी ने माता सती का रोल निभाया था। कहा जाता है कि इसी शो के सेट पर मोहित और मौनी का अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि, कुछ साल तक अफेयर के बाद 2018 में मौनी और मोहित रैना का ब्रेकअप हो गया था। मौनी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो अब सिंगल हैं। मौनी ने कहा था- मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं और हमारे बीच कुछ नहीं है।
इन सीरियल्स में दिखे मोहित रैना :
14 अगस्त, 1982 को पैदा हुए मोहित रैना ने करियर की शुरुआत 2005 में टीवी सीरियल मेहर से की थी। इसके बाद वो भाभी, अंतरिक्ष एक अमर कथा, चेहरा, बंदिनी, महाभारत, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, और 21 सरफरोश जैसे सीरियल्स में नजर आए। मोहित ने कुछ फिल्मों और वेबसीरिज में भी काम किया है। वो उड़ी, गुडन्यूज, मिसेज सीरियल किलर और शिद्दत जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।