
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी दिलीप जोशी की काफी फैन फॉलोइंग है। उनका किरदार दर्शकों को गुदगुदाता है और यही एक कारण है कि शो को अपार लोकप्रियता हासिल हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि वो कुछ समय तक शो में नहीं नजर आएंगे। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। अब इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
जानिए क्या है दिलीप जोशी की शो छोड़ने की असली वजह
लेकिन दिलीप जोशी से कुछ सूत्रों का कहना है, 'दिलीप ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से एक छोटा ब्रेक लिया है। और फिलहाल वो अपने परिवार के साथ तंजानिया की एक छोटी धार्मिक यात्रा पर हैं। वहां स्वामीनारायण मंदिर में होने वाले फंक्शन में हिस्सा लेंगे। दिलीप जोशी अबू धाबी भी जाएंगे।' अब इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस को राहत की सांस जरूर मिली होगी।
इस बीच, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोकुलधाम गणेश चतुर्थी मना रहा है। शो में दिलीप जोशी के किरदार जेठालाल ने सभी को बताया कि बप्पा का स्वागत करने और पहली आरती करने के बाद वो इंदौर में अपने एक सहयोगी से मिलने के लिए निकलेंगे। वो इस बार गणपति उत्सव को मिस करेंगे। यह शो से अभिनेता के छोटे ब्रेक को बताता है।
दिलीप जोशी 15 साल से कर रहे हैं TMKOC में काम
दिलीप जोशी लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'वन 2 का 4', 'जाने भी दो यारो' और 'हम आपके हैं कौन..' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 2008 में शुरू हुआ था और तब से दिलीप जोशी इसका हिस्सा हैं। उन्हें अपने करियर की असली पहचान जेठालाल के रोल से ही मिली। 15 सालों में दिशा वकानी, जेनिफर मिस्त्री, शैलेश लोढ़ा, जैसे कई सेलेब्स ने इस शो को छोड़ दिया है।
और पढ़ें..
'हीरो ने किया KISS, तो रवीना टंडन ने की उल्टी'; जानें क्या है यह मजेदार किस्सा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।