
एंटरटेनमेंट डेस्क. आज हम बात कर रहे हैं टीवी के पॉपुलर एक्टर एजाज खान की। एजाज का जन्म 28 अगस्त 1975 को हैदराबाद में हुआ था। जब एजाज महज 3 साल के थे, तब ही उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। ऐसे में वो अपने पिता के साथ मुंबई आ गए थे। हालांकि, इस दौरान उनकी पिता से नहीं पटी और उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया। फिर पढ़ाई पूरी होने के बाद एजाज ने इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने का सोचा, लेकिन पैसे न होने की वजह उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन दिनों एजाज स्टेशन में सोते थे और उन्हें खाना तक नसीब नहीं हो पाता था। हालांकि, बाद में एजाज को समझ आ गया था कि वो गलत थे और वो अपने पिता के पास वापस चले गए।
एजाज ने ऐसे रखा एक्टिंग में कदम
कॉलेज के दिनों में एजाज ने एक्टर बनने का सोचा और फिर कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें साल 1999 में अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'तक्षक' से डेब्यू करने का मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे 'मैंने दिल तुझको दिया', 'जमीन', 'कुछ ना कहो', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'जिला गाजियाबाद', 'शोरगुल', आदि। वहीं एजाज ने 2003 में टीवी पर डेब्यू किया। उस वक्त उनके दो सीरियल 'कहीं तो होगा' और 'कयामत' एकसाथ आते थे। इनसे वो घर-घर में फेमस हो गए। एजाज इनके अलावा 'कहीं तो होगा', 'कयामत', 'कुसुम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कोई दिल में है', 'केसर', 'कसौटी जिंदगी के', 'काव्यांजलि', 'क्या होगा निम्मो का', 'कसम से', जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।
एजाज का रह चुका है कई विवादों से नाता
हालांकि, एजाज की लाइफ काफी विवाद से भी जुड़ी रही। सबसे पहले उनका अफेयर अनीता हसनंदानी से चला, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। वहीं एक रियालिटी शो में एजाज ने खुलासा किया था कि उन्होंने अनीता को धोखा दिया था। फिर उनकी लाइफ में निधि कश्यप आईं, लेकिन काफी विवाद के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। यहां तक कि निधि ने एजाज के ऊपर रेप का आरोप तक लदाया था। ऐसे में एजाज को जेल तक जाना पड़ा था। इसके बाद एजाज को काम मिलना कम हो गया।
फिर सबसे ज्यादा मुश्किल का समय तो तब आया, जब लॉकडाउन के दौरान एजाज को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। उन्होंने खुलासा किया था कि उन दिनों पैसा न होने की वजह से वो एक रेस्टोरेंट में बर्तन धोते थे। इसके बाद परेशान हो कर वो सुकून की तलाश में पहाड़ों पर रहने चले गए थे। उन दिनों लोग उन्हें पागल समझने लगे थे। हालांकि, उनकी जिंदगी में टर्न तब आया, जब उन्होंने 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया। इस शो से उन्हें एक बार फिर शोहरत मिली। वहीं खास बात तो यह थी कि इस शो में उन्हें पवित्रा पुनिया से प्यार हो गया, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अब वो दोनों अलग हो गए हैं।
और पढ़ें..
Jr NTR की DEVARA ने हिलाया BOX OFFICE, 2 दिन में कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।