प्रियंका चोपड़ा संग काम क्यों करते Gadar 2 के डायरेक्टर? 22 साल बाद खुद बताई वजह

Published : Feb 12, 2025, 03:10 PM IST
Priyanka Chopra Anil Sharma

सार

अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ 22 सालों से फिल्म न बनाने का कारण बताया। उन्होंने कहा प्रियंका के स्टारडम के अनुसार उनके पास कोई उपयुक्त रोल नहीं था। फिर भी, दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं।

'ग़दर 2' जैसी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुके डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 22 साल से प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई फिल्म नहीं की। ये बड़ी हैरत वाली बात है, क्योंकि प्रियंका ने अनिल शर्मा की ही फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी' ऑफ़ स्पाय' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। भले ही इस फिल्म में प्रियंका का रोल छोटा था, लेकिन आज भी उन्हें इसके लिए याद किया जाता है।खैर, अब एक बातचीत के दौरान खुद अनिल शर्मा ने बीते 22 साल में प्रियंका चोपड़ा संग को भी फिल्म ना करने के पीछे की वजह बताई है।

प्रियंका चोपड़ा संग अनिल शर्मा ने क्यों नहीं की दूसरी फिल्म

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी बॉन्डिंग और 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ स्पाय' (2003) के बाद उनके साथ काम ना करने की वजह के बारे में बात की। 'Gadar 2' के डायरेक्टर ने कहा, "प्रियंका चोपड़ा इतनी बड़ी स्टार हो गई थीं...और उनके लायक कोई फिल्म नहीं थी।"

यह भी पढ़ें : शादी से पहले 2 बार टूटी प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई, तीसरी बार में चढ़ पाए घोड़ी

अनिल शर्मा ने बताया कि जब वे 'ग़दर' बना रहे थे, तब प्रियंका इंडस्ट्री में नहीं थीं और जब उन्हें पहचान मिली तो उनके पास उनके लायक कोई रोल नहीं था। अनिल शर्मा ने अपनी फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' के बारे में बात की और कहा कि उस फिल्म में वे दिव्या खोसला कुमार और कैटरीना कैफ की लॉन्चिंग पर फोकस कर रहे थे, जो उस वक्त नई थीं और उन्हें छोटे रोल दिए गए थे। जब शिल्पा शेट्टी को एक बच्चे की मां और पत्नी का रोल ऑफर किया गया तो उन्हें नहीं लगा कि प्रियंका को यह रोल ऑफर करना सही होगा। हालांकि, वे इसे स्वीकार कर सकती थीं।

क्या अनिल शर्मा की वजह से बना प्रियंका चोपड़ा का करियर?

इस बातचीत में अनिल शर्मा ने उनके उस कमेंट के बारे में भी पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका का करियर उनकी वजह से शुरू हुआ। अनिल शर्मा ने 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि नाक की सर्जरी के बाद प्रियंका का लुक बदल गया था और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर वापस बरेली जाने का मन बना लिया था। तब उन्हें उन्हें रोककर फिल्म ऑफर की थी। हालांकि, लेटेस्ट इंटरव्यू में शर्मा ने साफ़ कहा कि प्रियंका का करियर बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

यह भी पढ़ें : उसकी पैंटी देखनी है...जब डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर की शॉकिंग डिमांड!

अनिल शर्मा ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की सफलता में उनका कोई रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी जो भी उपलब्धियां हैं, वे उन्हें  टैलेंट की वजह से मिली हैं। शर्मा ने कहा कि टैलेंटेड इंसान की जिंदगी में किस्मत ऐसे लोगों को लेकर आती है तो उसका साथ देते हैं और हो सकता है कि प्रियंका की जिंदगी में वे भी ऐसे ही शख्स हों।

प्रियंका चोपड़ा के साथ कैसी है अनिल शर्मा की बॉन्डिंग

अनिल शर्मा ने इस बातचीत के दौरान यह भी कहा कि प्रियंका के साथ अभी भी उनकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है। उन्होंने उन्हें अपनी फैमिली मेंबर जैसा बताया। उनके मुताबिक़, प्रियंका अगर भीड़ में भी उन्हें देखती हैं तो वे उनके पास पहुंच जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और प्रियंका के परिवार के बीच सांस्कृतिक समानताएं हैं। दोनों बरेली से हैं। अनिल ने इस दौरान प्रियंका के दिवंगत पिता लेफ्टनेंट कर्नल अशोक चोपड़ा की तारीफ़ की और कहा कि वे टैलेंटेड सिंगर थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार