प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय से शादी की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी ये तीसरी शादी है? इससे पहले दो बार उनकी सगाई टूट चुकी है।

priyanka chopra brother siddharth chopra neelam upadhyay wedding. प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले दो बार उनकी सगाई टूट चुकी थी और वे तीसरी बार में शादी के मंडप तक पहुंच पाए हैं। जी, हां अगर सबकुछ ठीक रहता तो सिद्धार्थ चोपड़ा को शादी के लिए 2025 तक इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि वे 2014 में ही घोड़ी चढ़ गए होते। जानिए सिद्धार्थ चोपड़ा की पिछली दोनों सगाई के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की पहली सगाई

बताया जाता है कि सिद्धार्थ चोपड़ा कभी कणिका माथुर नाम की लड़की को डेट कर रहे थे। यह 2014 की बात है, जब दोनों प्यार में इस कदर डूबे हुए थे कि उनके परिवार ने उनकी शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। बताया जाता है कि दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन यह रिश्ता शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया और अज्ञात कारणों से सिद्धार्थ और कणिका के रास्ते अलग हो गए। कयास लगाए जाते हैं कि सिद्धार्थ ने अपने करियर पर फोकस करने के लिए शादी कैंसिल कर दी थी।

यह भी पढ़ें : बैंड-बाजे के साथ निकली प्रियंका चोपड़ा के भाई की बारात, जमकर नाचे बाराती, VIDEO

प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई 2019 में भी हुई थी

सिद्धार्थ चोपड़ा ने 2019 में इशिता कुमार से सगाई की थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बताया जाता है कि इसी दौरान किसी इमरजेंसी सर्जरी की वजह से शादी आगे बढ़ाई गई। लेकिन बाद में कपल ने सगाई तोड़ अलग होने का फैसला लिया। जब इशिता कुमार ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट की तो मीडिया में कयासों का दौर शुरू हो गया और कथिततौर पर प्रियंका-सिद्धार्थ की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने कहा था कि उनका बेटा शादी के लिए तैयार नहीं था।

यह भी पढ़ें : प्रियंका-निक का धमाकेदार डांस, सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी में मचा तहलका !

सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम उपाध्याय की सगाई कब हुई?

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की सगाई 2024 में हुई थी। अप्रैल 2024 में उनकी रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। यह प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के फैमिली मेम्बर्स और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। 

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सेरेमनी में शामिल हुई थीं। प्रियंका की भाभी नीलम उपाध्याय साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं।