प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी हो रही है। सिद्धार्थ की बारात निकलनी शुरू हो चुकी है। इस मौके पर बाराती जमकर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। बारात से जुड़े फोटोज-वीडियोज वायरल हो रहे हैं। 

Priyanka Chopra Brother Barat: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। सिद्धार्थ की बारात निकलना शुरू हो गई है। बारात से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें बाराती पूरे जोश और बैंड-बाजा के साथ नाचते दिख रहे हैं। प्रियंका भी भाई की बारात में शामिल होने सजधज कर पहुंच गई। वहीं, प्रियंका के पति निक जोनास एकदम देसी लुक में नजर आ रहे हैं। निक क्रीम कलर की शेरवानी और साफा बांधे दिख रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी नीलम उपाध्याय से हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

भाई की हल्दी-मेहंदी-संगीत में प्रियंका चोपड़ा ने मचाया खूब धमाल

पिछले तीन दिनों से प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। इस दौरान भी प्रियंका ने खूब धमाल मचाया। हल्दी सेरेमनी में प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने दिल खोलकर डांस किया। पीला लहंगा और गॉगल लगाएं प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, मेहंदी सेरेमनी में भी पीसी ने जमकर मस्ती की। बीती रात सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर प्रियंका नीले रंग का शिमरी लहंगा पहन नजर आईं। प्रियंका ने इस मौके पर पति निक जोनास के साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। निक-प्रियंका ने मिलकर संगीत सेरेमनी में खूब धमाल किया।

कौन है प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय

प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय साउथ एक्ट्रेस है। उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। नीलम ने 2012 में मिस्टर 7 के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था। नीलम एक्शन 3D, Unnodu Oru Naal, ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना रखी है।

ये भी पढ़ें....

भाई के संगीत में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, देसी लुक में नजर आए जीजू निक

संजय दत्त की तीसरी शादी को 17 साल, ऐसे दिलनवाज शेख से मान्यता बनीं 3rd वाइफ