अक्षय कुमार को भारी पड़ा बार-बार कपिल शर्मा शो पर जाना, इस शख्स ने लगाई फटकार, सुनाई खरी-खोटी

Published : Mar 02, 2023, 09:44 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रहे है। 2022 में आई उनकी चारों फिल्में फ्लॉप रही और अब इस साल आई उनकी फिल्म सेल्फी भी डिजास्टर रही। इसी बात पर एक थिएटर मालिक ने अक्षय पर भड़ास निकाली है और उन्हें खरी-खोटी सुनाई।

PREV
16

अक्षय कुमार ने अपनी हाल ही में रिलीजज हुई फिल्म सेल्फी के साथ लगातार पांचवीं फ्लॉप फिल्म दी है। इसी बीच मुंबई के गैटी गैलेक्सी थिएटर के मालिक मनोज देसाई ने द कपिल शर्मा शो में अक्षय के रेग्यूलर जाने पर उनपर भड़ास निकाली है। 

26

मनोज देसाई ने भड़ास निकालते हुए कहा- कपिल शर्मा के शो में आप परसो गए थे, क्या मिला। उसको कमाना है, सोनी से माल मिलता हैं। पब्लिक को बेवकूफ बनाना हैं, पब्लिक को हंसाना है। 

36

उन्होंने अक्षय कुमार को लताड़ लगाते हुए कहा- आप क्या घड़ी-घड़ी उधर जा रहा हैं? आपका कुछ इन्वेस्टमेंट है। वो तो सलमान खान का शो है। आप क्यों जाते हैं कपिल के साथ। मेरे दोस्तों मेरी पब्लिक ने कितना बोला है अक्षय कुमार जी घड़ी-घड़ी उस शो पर जाते हैं, उनको शोभा नहीं देता। अब मैं आपको पूछता हूं, आपको शोभा देता है? 
 

46

उन्होंने आगे कहा- कभी तुम्हारी तारीफ करता है, कभी कचरा करता है। ये आपको शोभा देता है? कमाल कर रहे हो, क्या हो गया है? आप के साथ क्या गलत हुआ है?  उन्होंने हाथ जोड़कर अक्षय से रिक्वेस्ट की कि वे अपने काम पर फोकस करें।

56

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी की बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत हुई। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, वीक डेज में भी फिल्म की कमाई में कोई खास सुधार नहीं देखा गया।

66

बता दें कि सेल्फी से पहले अक्षय कुमार अपनी पिछली फिल्मों जैसे रक्षा बंधन, सम्राट पृथ्वीराज, कटपुतली और राम सेतु के साथ बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में असफल रहे। हालांकि, इस साल उनकी कुछ और फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें..
क्या Pushpa 2 के राइट्स के लिए अल्लू अर्जुन ने मांगी RRR से भी मोटी रकम, इस कारण मच रही खलबली

एक गोल्ड मेडलिस्ट तो दूसरी हाईली क्वालिफाइड, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है ये 10 इंडियन एक्ट्रेसेस

1 रीमेक में काम करने इतनी तगड़ी Fees वसूल रहे पवन कल्याण, इस मामले में दी कई TOP स्टार्स को मात

9 Points में जानें आखिर क्यों FLOP हुई  235 Cr की अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन की Selfiee - Shehzada

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories