Ganesh Chaturthi: 7 TV स्टार्स गणेश का रोल कर छाए, एक मुस्लिम एक्टर भी बना गणपति

Published : Aug 24, 2025, 07:00 AM IST

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। देशभर में अभी से बप्पा के आगमन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसी बीच आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टीवी सीरियलों में गणपति का रोल प्ले कर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। 

PREV
18
भगवान गणेश पर बेस्ड टीवी सीरियल

धार्मिक सीरियलों का क्रेज अक्सर दर्शकों में देखने मिलता है। रामायण से लेकर महाभारत जैसे धारावाहिकों को खूब पसंद किया गया। वहीं, बप्पा पर भी कई सीरियलों का प्रसारण हुआ और इन्हें भी घर-घर में पसंद किया गया। भगवान गणेश का रोल कर स्टार्स भी फेमस हुए।

28
टीवी सीरियल देवों के देव.. महादेव

मोहित रैना के मोस्ट पॉपुलर सीरियल देवों के देव..महादेव में साधिल कपूर ने गणपति का रोल प्ले किया था। 18 दिसंबर 2011 को ये शुरू हुआ था और 14 दिसंबर 2014 को ये ऑफ एयर हुआ। इसमें मौनी रॉय, सौरभ राज जैन, सोनारिका भदौरिया, पूजा बनर्जी, सुहासी गोराडिया धामी, अनुष्का सेन, रुशीराज पवार लीड रोल में थे।

38
टीवी सीरियल गणेश लीला

छोटे पर्दे पर भगवान गणेश पर कई सीरियल बने, उन्हीं में से एक है गणेश लीला। 2009 में शुरू हुआ ये शो पॉपुलर सीरियलों में से एक है। ये भगवान गणेश की कथाओं पर बेस्ड था। इसमें भगवान गणेश का किरदार आकाश नायर ने निभाया था। आकाश इस रोल को प्ले कर काफी फेमस हुए थे। लोग उन्हें असल में भगवान मानकर पूजा करने लगे थे।

48
टीवी शो गणपति बप्पा मोरया

2014 में प्रसारित हुए सीरियल गणपति बप्पा मोरया माता पार्वती और उनके पुत्र गजानन के रिश्ते पर बेस्ड था। इस शो में आदिश वैद्य और स्वराज येओले ने भगवान गणेश की भूमिका निभाई थी। ये शो 24 नवंबर 2015 से शुरू हुआ और 539 एपिसोड पूरे होने के बाद 13 अगस्त 2017 को ऑफ एयर हो गया था। ये एक मराठी सीरियल था।

58
टीवी सीरियल श्री गणेश

टीवी सीरियल श्री गणेश भी काफी फेमस हुआ था। इस सीरियल में विघ्नहर्ता का रोल जागेश मुकाती ने प्ले किया था। 1 अक्टूबर 2000 से शुरू होकर ये शो 29 जून 2003 को समाप्त हुआ। धीरज कुमार द्वारा निर्देशित ये शो भगवान गणेश की कहानी पर बेस्ड था। इसमें अरुण पाल, सुनील नागर, गायत्री जयारमन, प्रियंका पुथरन भी थे। बता दें कि लीड रोल प्ले करने वाले जागेश अब इस दुनिया में नहीं हैं।

68
टीवी सीरियल विघ्नहर्ता गणेश

टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में भगवान गणेश का किरदार उजैर बसर ने निभाया था। ये शो 22 अगस्त 2017 को शुरू हुआ था और 12 नवंबर 2021 को ये ऑफ एयर हो गया था। इसमें आकांक्षा पुरी, बसंत भट्ट, चिराग जानी, संजीव पांडे और विकास सलगोत्रा भी थे। शो काफी फेमस हुआ था।

78
टीवी सीरियल देवा श्री गणेश

देवा श्री गणेश एक मराठी सीरियल है। ये 2020 में शुरू हुआ था। इस सीरियल में भगवान गणेश का किरदार अद्वैत कुलकर्णी ने निभाया था। कहा जाता है कि ये सीरियल महज 11 दिन में ऑफ एयर हो गया था। इसमें अजिंक्य ठाकुर, भाग्यश्री मोटे, पंकज विष्णु, अनुजा चौधरी, वेदांत रानाडे, अक्षय मिलिंद दांडेकर लीड रोल में थे।

88
टीवी शो जय मल्हार

मराठी टीवी शो जय मल्हार भी काफी फेमस रहा। यह शो भगवान शिव की कथाओं पर बेल्ड था। 2014 से लेकर 2017 तक इस सीरियल का प्रसारण हुआ था। इस शो में भगवान गणेश का किरदार संजय भिसे ने निभाया था। इसमें सुरभि हंडे, ईशा केसकर, देवदत्त नागे, नकुल घनेकर, पूर्वा नीलिम सुभाष लीड रल में थे।

Read more Photos on

Recommended Stories