
Bade Achhe Lagte Hain New Season. एकता कपूर (Ekta Kapoor) एक बार फिर अपना मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain) का नया सीजन लेकर आ रही हैं। शो से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है, जिसे सुनने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बार बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीजन में दर्शकों को नई स्टारकास्ट के साथ नई कहानी भी देखने को मिलेंगी। पहले बताया गया था कि इस शो का नाम बहारें होगा, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर बड़े अच्छे लगते हैं फिर से ( Bade Achhe Lagte Hain Phir Se) रखा गया। बता दें कि एकता कपूर अपने टीवी सीरियलों को लेकर हमेशा से पॉपुलर रही हैं और एक बार फिर वे धमाका करने आ रही हैं।
एकता कपूर का टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं एक बार फिर चर्चा में है। इस शो का नया सीजन बड़े अच्छे लगते हैं फिर से के नाम से शुरू हो रहा है। इस बार शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की कैमिस्ट्री देखने मिलेगी। कुछ दिन पहले शो का प्रोमो शूट का वीडियो सामने आया था। वैसे तो मेकर्स ने शो जुड़ी कोई जानकारी रिवील नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद शुरू होगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स टीआरपी के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
बड़े अच्छे लगते हैं शो से जुडे़ एक सूत्र ने बताया प्रोग्रामिंग टीम का मानना है कि बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के लिए एकदम सही रिप्लेसमेंट है। डेली सोप चैनल पर रात 8-9 बजे के बीच प्रसारित होगा। हर्षद और शिवांगी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए शो के सोनी लिव पर भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन 26 मई 2025 को प्रीमियर होने की उम्मीद है। सीरियल में हर्षद चोपड़ा को ऋषभ और शिवांगी जोशी को भाग्यश्री के किरदार में देखेंगे। इनके अलावा शो में मनोज कोल्हटकर, प्युमोरी मेहता, दिव्यांगना जैन, ऋषि देशमुख, यश पंडित, रोहित चौधरी, मानसी श्रीवास्तव, अरुशी हांडा, अविरथ पारेख, पंकज भाटिया जैसे कलाकार होंगे।
एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपना बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं मई 2011 में शुरू हुआ था। इसमें राम कपूर और साक्षी तंवर लीड रोल में थे। शो को घर-घर में खूब पॉपुलैरिटी मिली। 2014 में शो बंद हो गया। इसके बाद 2021 में नकुल मेहता और दिशा परमार को लेकर एकता कपूर ने इसी नाम से नया शो बनाया, जो काफी पॉपुलर हुआ। फिर इसका तीसरा सीजन आया, जो फ्लॉप रहा। अब चौथा सीजन आ रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।