Hina Khan-रॉकी की शादी के बाद दिखी पहली झलक, अब क्या है ये नया पंगा?

Published : Jun 12, 2025, 06:56 PM ISTUpdated : Jun 12, 2025, 07:08 PM IST

नवविवाहित हिना खान और रॉकी जैसवाल शादी के बाद पहली बार साथ दिखे! 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर दोनों ने कैमरे के सामने रोमांटिक पोज दिए। क्या है इस नए शो का राज?

PREV
16

दुल्हन बनने के बाद हिना खान पहली बार पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आईं है। 4 जून को शादी के बंधन में बंधने के बाद, न्यूली वेड कपल पति पत्नी और पंगा नाम के रियलिटी शो की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचा। 
 

26

हिना खान और रॉकी जैसवाल को आज (12 जून ) मुंबई में शादी के बाद पति पत्नी और पंगा के सेट पर एक साथ देखा गया। ये शादी के बाद उनकी पहली पब्लिक प्रेजेंस है।

36

हिना खान और रॉकी ने यहां पैपराज़ी के सामने पोज़ देते हुए बधाइयां कुबूल की । इस जोड़े ने 4 जून को करीबी रिश्तेदारों औऱ दोस्तों के बीच शादी की थी। 

46

हिना और रॉकी खुशी-खुशी तस्वीरों के लिए पोज देते हुए मुस्कुरा रहे थे। इस कपल ने ब्लैक आउटफिट पहने हुए थे और एक-दूसरे के लिए उनका प्यार साफ झलक रहा था। एक्ट्रेस ने ब्लैक फ्लोरल प्रिंट वाली ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी। वहीं, रॉकी ने सफेद शर्ट, काली जैकेट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि हिना के हाथों की मेंहदी भी अभी नहीं छूटी है। 

56

हिना और रॉकी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की झलकियां शेयर करते हुए जल्द इस पति- पत्नी और पंगा शो ज्वाइन करने का ऐलान किया था। शादी के बाद, उनके फैंस इस खबर से बहुत खुश हुए कि वे एक रियलिटी शो में दिखाई देंगे।

66

हिना खान और रॉकी जैसवाल का शो 'पति पत्नी और पंगा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर  रिलीज हो सकता है। इस बारे में जल्द ही जानकारी शेयर की जाएगी। वहीं नवविवाहित जोड़े को शो के सेट पर एक साथ देखा गया। हिना अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलीं और इंतजार कर रहे पैपराज़ी का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद पैपराज़ी ने इस जोड़े को पोज देते हुए कैमरे में कैद किया।

Read more Photos on

Recommended Stories