- Home
- Entertainment
- TV
- Hina Khan Vs Rocky Jaiswal: दोनों की उम्र में कितना अंतर, दौलत में कौन किस पर भारी?
Hina Khan Vs Rocky Jaiswal: दोनों की उम्र में कितना अंतर, दौलत में कौन किस पर भारी?
टीवी एक्ट्रेस हिना खान और उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। 4 जून को उन्होंने गुपचुप शादी की। क्या आप जानते हैं कि दोनों की उम्र में कितना अंतर है और दोनों के पास कितनी-कितनी संपत्ति है। जानिए पूरी डिटेल…

शादी से पहले हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 13 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की पहली मुलाक़ात 2012 में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और फिर प्यार कर बैठे।
हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखी थीं। उनका अक्षरा का किरदार घर-घर में पॉपुलर हुआ था। वहीं रॉकी जायसवाल को लोग जानते नहीं थे। क्योंकि वे पर्दे के पीछे काम कर रहे थे। वे इस शो से बतौर सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जुड़े थे।
की हैं। दूसरी और रॉकी जायसवाल उनसे लगभग 9 महीने बड़े हैं। IMDB की रिपोर्ट के मुताबिक़, उनका जन्म 14 फ़रवरी 1987 को हुआ था।
नेट वर्थ के मामले में हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल पर भारी पड़ती हैं। बताया जाता है कि हिना के पास लगभग 50 करोड़ रुपए की संपत्ति है रॉकी जायसवाल की कुल संपत्ति 6-7 करोड़ रुपए बताई जाती है।
हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा 'कसौटी जिंदगी की 2' जैसे शो और 'बिग बॉस 11', 'फियर फैक्टर : ख़तरन के खिलाड़ी 8' जैसे रियलिटी शो में भी काम किया है। रॉकी जायसवाल ने टीवी शोज के लिए राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम काम किया है। इनमें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा 'मितवा', 'ससुराल सिमर का', 'कुछ तो लोग कहेंगे' और साथ 'निभाना साथिया' भी शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

