
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। ऐसे में उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हो रहा है। इस मुश्किल दौर में में हिना ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका मोटिवेशन क्या है। इसके साथ ही हिना ने खुलासा किया कि कैंसर के इलाज के दौरान उनकी पलक भी झड़ गई हैं।
हिना खान ने बताया अपने मोटिवेशन का सोर्स
हिना खान ने लिखा, ‘जानना चाहते हैं कि इस समय मेरे मोटिवेशन का सोर्स क्या है? एक समय था, जब मेरी सुंदर पलकें मेरी आंखों की शोभा बढ़ाती थीं। ये जेनेटिकली बहुत लंबी और सुंदर लैशेस थीं, लेकिन अब ये बहादुर, अकेली योद्धा मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ सबकुछ सहन किया है, लड़ा है। मेरी कीमो के आखिरी सेशन में ये अकेली पलक मेरी प्रेरणा है। हम इस मुश्किल समय को भी पार कर लेंगे। मैंने एक दशक से या उससे भी ज्यादा समय से नकली पलकें नहीं लगाई हैं, लेकिन अब मुझे मेरे शूट के लिए लगानी पड़ रही हैं। कोई ना, सब ठीक हो जाना है।’
अब हिना के इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां जूही परमार ने लिखा, 'खूबसूरत लड़की जिसका बहादुर खूबसूरत दिल।' वहीं दलजीत कौर ने लिखा, 'हां, आप इससे उबर जाएंगे। हम सभी आपके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।'
हिना खान ने ऐसे किया था खुलासा
हिना खान ने इसी साल 28 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया था कि वो थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने इलाज लेना शुरू कर दिया और वे ठीक हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि वे इस बीमारी को हराने के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं। आपको बता दें हिना कैंसर के इलाज के दौरान भी अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं।
और पढ़ें..
कौन है वो एक्टर जिसे बेटी पापा की जगह बुलाने लगी थी अंकल, फिर जो हुआ वो भयानक था
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।