Published : Mar 05, 2023, 01:44 PM ISTUpdated : Mar 05, 2023, 01:49 PM IST
20 साल पहले मशहूर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में करन विरानी का रोल निभाने वाले एक्टर हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) 49 साल के हो गए हैं। हितेन ने दो शादियां की हैं। हितेन तेजवानी की पहली शादी सिर्फ 11 महीने ही चल पाई थी।
बता दें कि हितेन तेजवानी की दो शादियां हुई हैं। हालांकि, उनकी पहली बीवी का नाम मीडिया में कभी सामने नहीं आया। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 2001 में उनका तलाक हो गया था।
210
हितेन तेजवानी ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात को माना था कि पहली पत्नी से तलाक के लिए वे खुद जिम्मेदार थे। उन्होंने बताया था कि हमारे बीच कम्युनिकेशन गैप हो गया था, जिसके चलते मनमुटाव बढ़ता गया।
310
हितेन के मुताबिक, जब मेरी पहली शादी हुई थी तो उसी दौरान मेरे करियर की शुरुआत हुई थी। अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से कई बार मैं पत्नी को समय नहीं दे पाता था।
410
पत्नी को वक्त न दे पाने की वजह से वो हमेशा शिकायत करती थी। धीरे-धीरे हम दोनों में मनमुटाव के चलते दूरियां बढ़ती गईं और 11 महीने के बाद ही मैंने इस रिश्ते को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया।
510
हितेन के मुताबिक, पहले तो मेरे पेरेंट्स तलाक की बात से बिल्कुल भी खुश नहीं थे, क्योंकि मैंने उनकी पसंद की लड़की (पहली पत्नी) को तलाक दे दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने मुझे समझने की कोशिश की। उन्हें भी लगा कि बच्चा होने के बाद रिश्ता टूटने से बेहतर है कि पहले ही अलग हो जाएं।
610
पहली पत्नी को तलाक देने के बाद हितेन तेजवानी ने 2004 में दूसरी शादी की। उन्होंने 'कुटुंब' में काम करने वाली एक्ट्रेस गौरी प्रधान को अपनी दूसरी पत्नी बनाया। दोनों की पहली मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी।
710
एक इंटरव्यू में हितेन ने बताया था कि हमने एक-दूसरे को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था। तब हम इस बात से बिल्कुल अंजान थे कि हमें साथ में एक विज्ञापन की शूटिंग करनी है।
810
बाद में हमारे बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई। गौरी को लेकर मेरे मन में एक सॉफ्ट कॉर्नर था। हालांकि, एक दिन जब मैंने गौरी को प्रपोज किया तो वो तैयार नहीं थीं। क्योंकि उसे पता था कि मैं तलाकशुदा हूं।
बाद में, जब मैंने उसके मन में उठ रहे सवालों के तूफान को शांत किया, तो उसे भी मुझ पर यकीन हो गया। इसके बाद अप्रैल, 2003 में हितेन और गौरी हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।
1010
शादी के 6 साल बाद 11 नवंबर, 2009 को हितेन और गौरी ट्विन्स (बेटे नवीन और कात्या) के माता-पिता बने। वर्क फ्रंट की बात करें तो हितेन फिलहाल टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।