hunar hali Divorce: शादी के 9 साल बाद टूटा एक्ट्रेस का रिश्ता, महीनों से रह रही पति से अलग

Published : Aug 14, 2025, 06:48 PM IST

'ससुराल गेंदा फूल' जैसे सीरियल्स में नज़र आईं एक्ट्रेस हुनर हेल का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे और उनके पति मयंक गांधी शादी के 9 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। जानिए क्या है दोनों के रिश्ते को लेकर आ रही पूरी खबर...

PREV
15
हुनर हाली और मयंक गांधी ने कब शादी की थी?

हुनर हेल और मयंक गांधी की शादी 28 अगस्त 2016 को सिख सेरेमनी से हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी, जो दोनों की फैमिली की रजामंदी से हुई थी। शादी के बाद हुनर ने अपने नाम के आगे गांधी सरनेम लगा लिया था। लेकिन अब उन्होंने इसे हटा दिया है, जिसे उनके तलाक की पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है।

25
कई महीनों से अलग रह रहे हुनर और मयंक!

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो हुनर और मयंक बीते कई महिनों से अलग-अलग रह रहे हैं। इतना ही नहीं, कहा यह तक जा रहा है कि उनके तलाक की प्रक्रिया जारी है। इस बीच हुनर ने अपने नाम के आगे से गांधी सरनेम हटाते हुए हाली सरनेम जोड़ लिया है।

35
हुनर ने तलाक के लिए हायर किया वकील!

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हुनर हेल गांधी से हुनर हाली बनी एक्ट्रेस ने अपने तलाक के लिए जानी-मानी हाई प्रोफाइल वकील सना रईस खान को हायर किया है। वही सना रईस खान, जो बिग बॉस के 17वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुकी हैं।

45
क्या है हुनर हाली और मयंक गांधी के तलाक की वजह?

हुनर और मयंक में से किसी ने भी अभी तक अपने सेपरेशन या तलाक की ख़बरों की पुष्टि नहीं की है। ना ही अभी तक इस बात की कोई पुख्ता वजह सामने आई है। एक रिपोर्ट की मानें तो संसेदंशील मामला होने की वजह से उन्होंने अलगाव की ख़बरों को मीडिया से दूर रखा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "हुनर और मयंक की शादी में दिक्कत आ गई है। वे चीजों को पर्सनल रखने की कोशिश कर रहे हैं।"

55
कौन हैं हुनर हाली?

हुनर हाली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वे 2007 से लगातार छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। उन्होंने 'कहानी घर घर की' से शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था। वे 'छूना है आसमान', 'गृहस्थी', 'ससुराल गेंदा फूल', 'कहता है दिल जी ले ज़रा', 'दहलीज़', 'मैडम सर', और 'दीवानी' जैसे शोज में दिख चुकी हैं। उन्हें इसी साल 'वीर हनुमान' में कैकेयी का रोल निभाते देखा गया था। वे अक्षय कुमार फिल्म 'बॉस' में भी काम कर चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories